Viral News: 300 करोड़ की देवरा, ओपनिंग डे पर कमाए 77 करोड़, Jr NTR से सैफ तक, किसको कितनी मिली फीस?

देवरा पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर ने काम किया है. फिल्म में किसे कितनी फीस मिली है, आपको बताते हैं.

Devara Cast Fees: फिल्म देवरा रिलीज हो चुकी है और इसमें जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी हैं. सैफ और जान्हवी ने इस मूवी से तेलुगु फिल्म में डेब्यू किया है. सैफ का लुक काफी खतरनाक दिखा है और वो विलेन भैरा के किरदार में दिख रहे हैं. इसकी स्टोरी 1980 और 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है. अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है, जिसमें बताया गया है कि जूनियर और सैफ ने फिल्म के लिए कितनी फीस वसूली.

फिल्म देवरा के लिए जूनियर एनटीआर ने ली कितनी फीस

सियासत डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो, जूनियर एनटीआर ने फिल्म में काम करने के लिए 60 करोड़ रुपये लिए हैं. हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीआर ने अपनी पिछली फिल्म आरआरआर के लिए 45 करोड़ रुपये लिए थे.

जान्हवी कपूर ने देवरा के लिए कितना चार्ज किया

फिल्म देवरा से जान्हवी कपूर ने साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने 5 करोड़ की फीस ली है. एक्ट्रेस का लुक और अंदाज फिल्म में पसंद किया जा रहा है. उनके पास राम चरण के साथ अगली फिल्म भी है.

सैफ अली खान के हाथ आए कितने करोड़

सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म देवरा के लिए सैफ अली खान को 13 करोड़ रुपये मिले हैं. फिल्म में वो खलनायक बने हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.

प्रकाश राज और श्रीकांत को कितनी फीस मिली

प्रकाश राज को फिल्म देवरा के लिए 1.5 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि श्रीकांत के हाथ 50 लाख रुपये लगे हैं.

देवरा ने पहले दिन की कितनी कमाई

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो, देवरा ने ओपनिंग डे पर 77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

Also Read- Devara Box Office Collection Day 1: देवरा ने पहले ही दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, बंपर कमाई कर मचाया तहलका

Also Read- Devara Review: सिनेमाघरों में ‘देवरा’ ने मचाया गदर, विलेन भैरा के रोल में छा गए सैफ, दर्शक बोले- यह बाहुबली के…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >