विजय सेतुपति ने Kanguva और The GOAT के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई फिल्म रिलीज…

Vijay Sethupathi On The GOAT And Kanguva Failure: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति ने कंगुवा और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात की. उन्होंने कहा ''चाहे फिल्म हिट हो या फ्लॉप, मेकर्स इस उम्मीद से मूवीज बनाते हैं कि वे सफल होंगी.''

Vijay Sethupathi On The GOAT And Kanguva Failure: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विदुथलाई पार्ट 2 के प्रमोशन में बिजी हैं. एक्टर इसी सिलसिले में हैदराबाद पहुंचे थे. जहां उनसे सूर्या की कंगुवा और थलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बारे में सवाल किया गया. दरअसल कंगुवा को दर्शकों से ठंडा रिसपांस मिला और मूवी फ्लॉप हुई. इधर द गोट भी उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई.

कंगुवा और द गोट के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर क्या बोले विजय सेतुपति

द ग्रेट आंध्रा के साथ हुए इंटरव्यू में विजय सेतुपति से तमिल पैन-इंडिया फिल्मों, खासकर तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर मिली असफलताओं के बारे में पूछा गया. एक्टर ने पहले तो कहा कि वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हैं, तो उनसे दूसरी बातें नहीं करनी चाहिए. हालांकि बाद में उन्होंने कहा, “चाहे किसी भी भाषा की कोई भी फिल्म हो, अगर स्क्रिप्ट अच्छी है, तो लोग उसे देखेंगे. यह सिर्फ तमिल में नहीं है, यह हर जगह है.” विजय ने आगे कहा, ”चाहे फिल्म हिट हो या फ्लॉप, मेकर्स इस उम्मीद से मूवीज बनाते हैं कि वे सफल होंगी. अब भी हम कोई फिल्म रिलीज करने से पहले उसे लोगों को दिखाते हैं. यहां तक ​​कि मेरी फ्लॉप फिल्में भी रिलीज से पहले दर्शकों को दिखाई जाती हैं.”

विदुथलाई पार्ट 2 की रिलीज पर क्या बोले विजय सेतुपति

सेतुपति से विदुथलाई पार्ट 2 को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर एक्टर ने कहा, “यह फिल्म ज्वलंत विषयों को उजागर करने के बारे में नहीं है. यह लोगों और उनके जीवन की कहानियां बताने के बारे में है. फिल्म तारीफ बटोरने या अच्छा नाम कमाने के लिए नहीं बनाई गई है. मुझे इस प्रोजेक्ट पर काम करने पर गर्व है. यह कहानी 70 के दशक पर आधारित है, लेकिन समाज में ये मुद्दे आज भी कायम हैं. मूवी 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- The GOAT OTT Release: तलपति विजय की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Also Read- Kanguva OTT Release: थिएटर में फ्लॉप होने के बाद OTT पर क्यों झेलनी पड़ रही है मेकर्स को दर्शकों की नाराजगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >