ढक्कनों से बनी ड्रेस पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, दो महीने में हुआ तैयार

Urfi Javed: उर्फी जावेद का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बोतल के ढक्कनों से बनी हुई ड्रेस पहनी है. उर्फी ने यह भी बताया कि इस ड्रेस को तैयार करने में 2-3 महीने की कड़ी मेहनत लगी है. पढ़िए उर्फी ने इस ड्रेस के लिए क्या कहा है?

Urfi Javed: सोशल मीडिया पर अगर किसी सेलेब्रिटी का सबसे अलग और हटके अंदाज देखने को मिलता है, तो वो हैं उर्फी जावेद का. उनका फैशन हर बार लोगों को चौंका देता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. उर्फी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपना अनोखा आउटफिट बनाती नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि उन्होंने ये ड्रेस पानी की बोतलों के ढक्कन से तैयार किया है. उर्फी ने बताया कि इस ड्रेस को बनाने के लिए कैप्स को पहले मेल्ट किया गया, फिर उन्हें रोल करके पत्तियों जैसा शेप दिया गया. अब इस ड्रेस में उर्फी को देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

कई महीनों की मेहनत

उर्फी के मुताबिक, ये ड्रेस बनाना बिल्कुल आसान नहीं था. इसे तैयार करने में उन्हें करीब 2-3 महीने का वक्त लगा. उन्होंने बताया कि कैप्स को काटने के लिए खास मशीन मंगानी पड़ी और हर एक पीस को शेप देने में काफी मेहनत लगी. उर्फी ने ये भी खुलासा किया कि वो इस ड्रेस को एक रेड कारपेट इवेंट में पहनी थीं. उन्होंने बताया कि वहां मौजूद मीरा कपूर को उनका ये आउटफिट काफी पसंद आया था.

जब सुबह-सुबह थाने पहुंची उर्फी

एक बार 22 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 5 बजे उर्फी अपनी बहन डॉली के साथ दादाभाई नौरोजी पुलिस स्टेशन पहुंचीं. इस दौरान की तस्वीर उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें दोनों पुलिस स्टेशन के बाहर बैठी नजर आ रही हैं. उर्फी ने लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव रहा और वह और उनकी बहनें पूरी रात सो भी नहीं पाईं. इस पोस्ट को डॉली ने भी री-पोस्ट किया और मुंबई की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए इसे बेहद डरावना अनुभव बताया.

यह भी पढे़ं: Fact Check: आने वाला है धुरंधर 3? वायरल हो रहे दावे की सच्चाई जानिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >