Upcoming South Movies: मोहनलाल से डेविड वार्नर तक, ‘सिकंदर’ से भिड़ेगी इन स्टार्स की साउथ फिल्में

सिकंदर के साथ साउथ की कई फिल्में मार्च के आखिर में रिलीज हो रही हैं.

Upcoming South Movies: मार्च के आखिर में बॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. इस बीच अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम आपको मार्च के आखिरी वीक में आने वाली साउथ फिल्मों के नाम बताएंगे, जिनके लिए अभी से आपको अपनी सीट बुक कर लेनी चाहिए. यह फिल्में न केवल दर्शकों से तारीफ बटोरेगी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मच अवेटेड ‘एल2: एम्पुरान’ भी शामिल है.

एल2: एम्पुरान

पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित और मोहनलाल अभिनीत यह फिल्म 27 मार्च को थिएटर में रिलीज हो रही है. यह फिल्म 2019 की ‘लूसिफर’ फिल्म का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. मोहनलाल अपनी दमदार एक्टिंग के साथ इस फिल्म में दोबारा नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन डायरेक्शन के साथ अभिनय भी कर रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में जेरोम फ्लिन, एंड्रिया तिवाडार, टोविनो थॉमस, सूरज वेंजारमुड्डु, अभिमन्यु सिंह जैसे कई कलाकार भी नजर आने वाले हैं.

वीरा धीरा सूरन

एक्शन- थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म भी 27 मार्च को रिलीज हो रही है. एस यू अरुण कुमार की निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार विक्रम, सूरज वेंजारमुड्डु, एसजे सूर्या, सिद्दीकी, दुशारा विजयन और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म एल2: एम्पुरान के साथ एक ही दिन थिएटर्स में रिलीज हो रही है. अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस में सबसे ज्यादा कमाई कौन-सी फिल्म कर जाती है.

रॉबिनहुड

वेंकी कुमुदला की निर्देशित फिल्म ‘रॉबिनहुड’ 28 मार्च को रिलीज हो रही है. यह फिल्म क्राइम, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म में नितिन लीड रोल में हैं और श्रीलीला नीरा के किरदार में उनके साथ नजर आएंगी. सिनेमाप्रेमियों के लिए खास बात यह है कि क्रिकेटर डेविड वार्नर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इनके अलावा दयानन्द रेड्डी, वेनेला किशोर, शाइन टॉम चाको, लाल, सुभलेखा सुधाकर, ब्रम्हाजी, राजेंद्र प्रसाद जैसे अन्य कलाकार भी शामिल हैं.

मैड स्क्वायर

मैड स्क्वायर की कहानी इंजीनियरिंग कॉलेज के चार दोस्तों पर आधारित है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई बड़ी मुश्किलों का सामना करते है. इस फिल्म का निर्देशन कल्याण शंकर कर रहे हैं. 28 मार्च को यह फिल्म भी रिलीज होने वाली है. फिल्म में नरने निथिन, सुभलेखा सुधाकर, मुरलीधर गौड़, प्रियंका जावलकर, संगीत शोभन, राम नितिन जैसे कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर डबल अटैक झेलेगी सिकंदर, इन 2 बिग बजट फिल्मों से होगा मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >