Upcoming Movies Of Shahrukh Khan: इन 3 फिल्मों से शाहरुख खान करेंगे बॉक्स ऑफिस धमाका, होगा जोरदार कमबैक

Upcoming Movies Of Shahrukh Khan: शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. साल 2023 में उन्होंने तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर साबित कर दिया कि वह बॉक्स ऑफिस किंग है. आइये जानते हैं अब एसआरके किस मूवीज में नजर आएंगे.

Upcoming Movies Of Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने साल 2023 में अपनी फिल्मों पठान, जवान और डंकी से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. तीनों ही मूवीज ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. एक्टर के एक्शन देखने लायक थे. अब फैंस किंग खान के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एसआरके अपनी बेटी के साथ किंग नाम की फिल्म में नजर आएंगे. इसके अलावा स्त्री 2 के डायरेक्टर संग भी उनकी किसी मूवी को लेकर बातचीत चल रही है.

स्त्री 2 की टीम के साथ शाहरुख खान की किसी फिल्म पर हो रही है चर्चा

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान फिल्मों के बड़े ही बारीकी से पढ़ रहे हैं, तब जाकर साइन कर रहे हैं. सुपरस्टार निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान के साथ एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, “शाहरुख खान ने पिछले कुछ महीनों में लगभग हर फिल्म निर्माता से मुलाकात की है और अपने बारे में उनके विचार सुने, लेकिन किसी भी चीज ने उन्हें वास्तक रूप से एक्साइटेड नहीं किया. अब, शाहरुख खान अमर की स्त्री 2 टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं.”

Read Also-Tumbbad की सफलता की सालों पहले शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी, कहा- सीमाओं को नहीं…

Read Also-IIFA 2024 Winners: शाहरुख खान फिर बने किंग, नाम किया ये अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स लिस्ट

इस कॉमिक एक्शन के लिए राज और डीके से चल रही है एसआरके से बात

रिपोर्ट्स में आगे यह भी बताया गया कि शाहरुख खान के साथ अमर कौशिक और दिनेश विजान की फिल्म स्त्री यूनिवर्स का हिस्सा नहीं होगी. उनके बीच कुछ बैठकें हो चुकी हैं और सुपरस्टार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है. मैडॉक फिल्म के अलावा, शाहरुख अपनी कॉमिक एक्शन थ्रिलर के लिए लगातार राज और डीके के संपर्क में हैं.

किंग और पठान 2 की कब से शुरू होगी शूटिंग

इन सब के अलावा शाहरुख खान सुजॉय घोष की फिल्म किंग में नजर आएंगे. इस मूवी में उनके साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो किंग जनवरी 2025 में फ्लोर पर जाएगी और 2025 के मध्य तक खत्म हो जाएगी. पठान 2 की शूटिंग 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में शुरू होगी.

Read Also- Did You Know: शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए तोड़ा अपना सालों पुराना रूल, डायरेक्टर के कहने पर भरी हामी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >