UK07 Rider अनुराग डोभाल का दावा, पत्नी रितिका पर लगाए आरोप, बोले- बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने लेटेस्ट वीडियो में पत्नी रितिका और उनके परिवार को लेकर कई दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है

UK07 Rider के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने यूट्यूबर चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पत्नी रितिका और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अनुराग का दावा है कि उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा और इसके लिए उन्हें बड़ी रकम भी चुकानी पड़ी.

Anurag Dobhal YouTube Statement: बोले- 'शादी के बाद हमारे रिश्ते में कई प्रॉब्लम्स शुरू हो गई थीं'

वीडियो में अनुराग ने लिखा कि शादी के बाद उनके और रितिका के रिश्ते में लगातार प्रॉब्लम आने लगीं. उनका आरोप है कि रितिका ने उनसे कई बातें छिपाईं, जिससे उनका भरोसा टूट गया. अपनी बात रखने के लिए उन्होंने वीडियो में कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप भी दिखाई. हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो के दौरान अनुराग ने एक फ्लैट मालिक से हुई बातचीत भी दिखाई. उन्होंने उससे पूछा कि जब रितिका प्रेग्नेंट थीं, तब वह फ्लैट पर किन लोगों के साथ आई थीं. इस पर उस व्यक्ति ने दावा किया कि वहां तीन लोग आए थे, जिनमें दो भाई और अनुराग का एक दोस्त शामिल थे. उसने यह भी कहा कि रितिका करीब 15 दिनों तक उसी फ्लैट में रुकी थीं. अनुराग का कहना है कि इन जानकारियों के सामने आने के बाद उनके मन में कई सवाल उठने लगे.

Anurag Dobhal YouTube Vlog: बोले- 'बेटे से मिलने के लिए ₹37 लाख दिए'

वीडियो में अनुराग ने यह भी दावा किया कि वह अपने बेटे से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जा रहा. इसके बाद उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई, जिसमें एक शख्स यह दावा करता है कि रितिका बच्चे का अबॉर्शन कराना चाहती थीं. हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है.अनुराग ने आगे लिखा कि बेटे से मिलने की उम्मीद में उन्होंने रितिका के परिवार को ₹37 लाख दिए. उनके मुताबिक, उन्होंने यह फैसला सिर्फ अपने बच्चे की खातिर लिया. वीडियो में अनुराग ने कहा,

"रितिका और उनकी मां मुझे मेरे बच्चे से मिलने नहीं दे रही हैं. मुझसे भारी एलिमनी मांगी जा रही है. मैंने बहुत मेहनत से कमाए 37 लाख रुपये उनके परिवार को दिए, ताकि मैं अपने बेटे से मिल सकूं. यह सब मेरे लिए बेहद मुश्किल है, लेकिन मैं अपने बच्चे के लिए हर कोशिश करूंगा."

रितिका की ओर से नहीं आया जवाब

यह पहली बार नहीं है जब अनुराग ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पब्लिकली बात की हो. इससे पहले भी वह परिवार के साथ विवाद, मानसिक तनाव और रिश्तों में आई खटास को लेकर वीडियो शेयर कर चुके हैं. कुछ समय पहले उन्होंने और रितिका ने साथ मिलकर कंटेंट क्रिएशन में वापसी की जानकारी भी दी थी. अनुराग के इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि, रितिका या उनके परिवार की ओर से अब तक इन आरोपों पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Alliance में कुशाल टंडन बने 'ऐस ऑफ द वीक', काम्या पंजाबी बोलीं- 'पूरा झुंड इकट्ठा हो गया एक अकेले आदमी को हराने के लिए'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >