Bigg Boss 20: द डॉन इज इन द हाउस... माही विज की एंट्री पर एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने लुटाया प्यार

‘बिग बॉस 20’ में माही विज की एंट्री के बाद एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने उन्हें सपोर्ट किया. जानिए माही की एंट्री पर जय ने क्या कहा.

Bigg Boss 20: सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री लेते ही माही विज ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही को शो में 16वीं कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल किया गया है. खास बात ये है कि घर में माही के पहुंचते ही उनके एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने भी उनका हौसला बढ़ाया है. दोनों भले ही अब साथ नहीं हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए सपोर्ट अभी भी बना हुआ है. जय ने माही की एंट्री का वीडियो शेयर कर ऐसा मैसेज लिखा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

एक्स हसबैंड जय ने किया माही को सपोर्ट

माही विज की एंट्री के बाद उनके एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने भी उन्हें सपोर्ट किया. जय ने माही की एंट्री का प्रोमो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया.

इसके साथ उन्होंने लिखा, “द डॉन इज इन द हाउस. ऑल द बेस्ट. किल इट तारा की मम्मा.” यानी जय ने माही को बिग बॉस के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: Mahi Vij Relationship: नादिम नाद्ज़ संग रिश्ते की खबरों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, बोली- “वे मेरे बेहद करीबी…”

शादी खत्म हुई, लेकिन दोनों के बीच कड़वाहट नहीं

माही विज और जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल रहे हैं. दोनों ने साल 2011 में शादी की थी. दोनों ‘नच बलिए 5’ में भी साथ नजर आए और शो के विनर बने थे.

हालांकि, जनवरी 2026 में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की बात कही. अलग होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Mahhi Vij: 5 करोड़ एलिमनी के अफवाहों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बहुत दुखद…’

तीन बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं

माही और जय के तीन बच्चे हैं- खुशी, राजवीर और तारा. दोनों ने साफ कहा है कि अलग होने के बाद भी वे अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे.

अपने बयान में दोनों ने यह भी कहा था कि उनके रिश्ते में किसी को विलेन बनाने की जरूरत नहीं है. वे बच्चों के लिए अच्छे माता-पिता और दोस्त बने रहना चाहते हैं.

बिग बॉस में माही ने शुरू किया अपना गेम

अब बात माही के बिग बॉस गेम की करें तो शो में आते ही उनका अलग अंदाज देखने को मिल सकता है. आने वाले एपिसोड के प्रोमो में माही अमन गांधी, ईशा रिक्खी और अरिश्फा खान को अपने काम करने के लिए कहती नजर आ रही हैं.

माही की बातें सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी नाराज हो जाते हैं और उन्हें जवाब देने का फैसला करते हैं. ऐसे में आने वाले एपिसोड में माही और बाकी घरवालों के बीच बहस देखने को मिल सकती है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि माही विज घर में अपनी दबंग पर्सनैलिटी से सब पर भारी पड़ती हैं या फिर बाकी कंटेस्टेंट्स मिलकर उनका गेम मुश्किल कर देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >