Bigg Boss Episode 8 Live: नियम तोड़ा तो बिग बॉस ने दिखाया रौद्र रूप... नॉमिनेशन कैंसिल, रोहिद-आसिफ और स्काउट पर गिरी गाज

बिग बॉस 20 लाइव, फोटो- प्रभात खबर
बिग बॉस 20 एपिसोड 8: नॉमिनेशन की प्लानिंग पर बिग बॉस ने लगाई क्लास, आसिफ, रोहेद और स्काउट पर गिरी गाज. आम्रपाली और अमन के बीच जमकर हुआ बवाल.
काजी ने हंसी-मजाक से हल्का किया माहौल
दिनभर चले ड्रामे, नॉमिनेशन के झटके और तीखी बहसों के बाद एपिसोड के आखिर में काजी तौकीर घरवालों के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आए. अपनी मजेदार बातों और चुटकुलों से उन्होंने घर के भारी और टेंशन भरे माहौल को काफी हद तक शांत और नॉर्मल कर दिया. इसी हल्के-फुल्के अंदाज के साथ दिन का यह एपिसोड खत्म हुआ.
अमन और आम्रपाली में तीखी नोकझोंक
घर में माहौल तब और बिगड़ गया जब अमन गांधी और आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार झगड़ा शुरू हो गया. आम्रपाली ने अमन को टोकते हुए कहा कि जब तुम्हारी बात नहीं हो रही है, तो बीच में मत बोलो. इस पर अमन उन्हें चिढ़ाते हुए बोले कि मुझे तुम्हारी आवाज बिल्कुल अच्छी नहीं लगती. अमन की इस बात पर आम्रपाली ने तुरंत पलटवार किया और कहा कि मुझे तुम्हारी शक्ल अच्छी नहीं लगती.
'तू स्ट्रगलर है...' आम्रपाली ने दी बाहर की बात खोलने की धमकी
बात यहीं खत्म नहीं हुई. अमन ने आम्रपाली पर तंज कसते हुए कहा कि तुम सिर्फ फुटेज खाती हो. यह सुनकर आम्रपाली बुरी तरह भड़क गईं और बोलीं कि मुझे फुटेज की कोई जरूरत नहीं है, तू अभी स्ट्रगलर है और अपना देख. मुझे भी तेरे बारे में सब पता है कि तेरे सेट पर तेरे बारे में क्या बातें होती हैं.
आम्रपाली की यह बात सुनकर अमन ने नियम याद दिलाते हुए कहा कि शो के अंदर बाहर की बातें करना पूरी तरह गैरकानूनी है. इस पर गुस्से से लाल-पीली हुईं आम्रपाली ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि तुम अब शांत हो जाओ, वरना मैं लीगल और इलीगल कुछ नहीं देखूंगी.
नियम तोड़ने पर तीन कंटेस्टेंट्स सीधे नॉमिनेट, यंग की बची जान
बिग बॉस ने आगे फैसला सुनाते हुए कहा कि कुछ घरवालों को टारगेट करके बेघर करने की प्लानिंग में यंग, रोहेद, आसिफ और स्काउट को दोषी ठहराया जाता है. बिग बॉस ने याद दिलाया कि पहले भी इस नियम को तोड़ने वालों को कड़ी सजा दी जा चुकी है. हालांकि, यंग घर के कैप्टन हैं, इसलिए वह कप्तानी की वजह से इस सजा से साफ बच निकले. इसके बाद बिग बॉस ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बाकी के तीनों सदस्यों- रोहेद, आसिफ और स्काउट को सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया.
फैसले के बाद घर में छिड़ी जुबानी जंग
बिग बॉस का यह फैसला आते ही घर का माहौल गरमा गया. बाकी घरवालों और प्लानिंग करने वाले इन चारों (आसिफ, स्काउट, यंग और रोहेद) के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई. जब घरवालों ने उन पर सवाल उठाए, तो पकड़े गए सदस्यों ने पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ हमारी ही नहीं, वक्त आने पर तुम लोगों की भी ऐसी फुटेज सामने आएगी. इसके बाद दोनों गुटों में काफी देर तक तू-तू मैं-मैं चलती रही.
बिग बॉस ने रद्द किया नॉमिनेशन टास्क, घरवालों को लगाई फटकार
सभी के वोट डालने के बाद बिग बॉस ने घोषणा की कि आपके हिसाब से इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेट होने चाहिए थे, वे हैं अमन, उदिति, लव और आम्रपाली. बिग बॉस ने आगे कहा कि नियम के हिसाब से यह प्रक्रिया यहीं खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. बिग बॉस ने सभी को झटका देते हुए कहा कि आज की यह नॉमिनेशन प्रक्रिया मैं यहीं रद्द करता हूं, क्योंकि इस हफ्ते की प्रक्रिया बिग बॉस की तरफ से पहले ही पूरी हो चुकी है.
नियम तोड़ने पर बिग बॉस का फूटा गुस्सा
बिग बॉस ने घरवालों को समझाते हुए कहा कि आप में से ज्यादातर लोग इस घर को समझ ही नहीं पाए हैं. इस घर में बैठकर नॉमिनेशन की प्लानिंग करना कि किसे बाहर करना है और किसे बचाना है, सख्त मना है. जिस शो को आप लोग सिर्फ एक गेम की तरह खेलने की कोशिश कर रहे हैं, वह कोई साधारण गेम शो नहीं है, यह एक घर है. यही बात इस शो को दुनिया के बाकी सभी शोज से अलग बनाती है, चाहे यह शो हमारे देश में हो या विदेश में, हर जगह यही नियम चलता है.
टीवी स्क्रीन पर खुली पोल, सामने आया फुटेज
इसके बाद बिग बॉस ने टीवी स्क्रीन पर घरवालों को एक फुटेज दिखाया. इस वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता था कि कैसे यंग, रोहेद, आसिफ और स्काउट एक साथ बैठकर बाकी घरवालों को नॉमिनेट करने की पूरी प्लानिंग और चर्चा कर रहे थे. यह फुटेज देखते ही प्लानिंग कर रहे सदस्यों के चेहरे का रंग उड़ गया और पूरे घर में सन्नाटा पसर गया.
नॉमिनेशन टास्क में आमने-सामने आए घरवाले
सभी कंटेस्टेंट्स को रूम नंबर 20 में बुलाया जाता है. बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि उन्हें एक-एक करके उन दो सदस्यों का नाम लेना है, जिन्हें वे इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं.
आम्रपाली ने अरशिफा और माही को किया टारगेट
सबसे पहले आम्रपाली आगे आती हैं. वह पहला नाम अरशिफा का लेते हुए कहती हैं कि अरशिफा बातों का गलत मतलब निकालती हैं और बहुत जल्दी परवरिश पर आ जाती हैं. कल इंसानियत की बातें हो रही थीं, लेकिन उनके अंदर बहुत ज्यादा सुपीरियरिटी कॉम्प्लेक्स (घमंड) है, इसलिए मैं उन्हें रियलिटी चेक देना चाहती हूं. इसके बाद आम्रपाली दूसरा नाम माही का लेती हैं. उन्होंने कहा कि माही की वाइब मुझे समझ नहीं आती, मैं चाहकर भी उनके साथ रिश्ता नहीं बना पा रही हूं.
माही ने आम्रपाली और लव से लिया बदला
आम्रपाली के बाद माही की बारी आती है. माही पहला नाम आम्रपाली का और दूसरा नाम लव कटारिया का लेती हैं. माही का कहना था कि उन्हें ये दोनों लोग बिल्कुल समझ नहीं आते हैं.
आसिफ के निशाने पर आए अमन और उदिति
इसके बाद आसिफ को बुलाया जाता है. आसिफ पहला नाम अमन गांधी का लेते हैं और दूसरा नाम उदिति का. उदिति का नाम लेते हुए आसिफ ने कहा कि कल सलमान खान सर ने उनसे कहा था कि वह शो में दिख नहीं रही हैं, इसलिए अब वह इतना ज्यादा दिखने की कोशिश कर रही हैं कि लगता है तीन-चार सीजन का फुटेज आज ही ले लेंगी. वह छोटी-छोटी बातों को बहुत ज्यादा खींच रही हैं जिसकी कोई जरूरत नहीं है. उन्हें अपने टैलेंट पर भरोसा रखना चाहिए.
बाकी घरवालों ने भी खोले अपने पत्ते
- गुल्लू: पहला नाम स्काउट और दूसरा रोहेद खान का लिया.
- स्काउट: उन्होंने पहले उदिति और फिर अमन गांधी को नॉमिनेट किया.
- लव कटारिया: लव ने पहला नाम माही का और दूसरा नाम अरशिफा का लिया.
- रोहेद खान: उन्होंने अमन गांधी और गुल्लू को नॉमिनेट किया.
- रीति तिवारी: रीति ने पहले काजी और फिर उदिति का नाम लिया.
- कनिका मान: कनिका ने भी पहला नाम उदिति और दूसरा नाम स्काउट का लिया.
इसी तरह घर के बाकी सदस्यों ने भी एक-एक करके अपने-अपने नाम सामने रखे.
'हम 2 फीट दूर रहेंगे', आसिफ और उदिति के बीच हुई बहस
घर के अंदर आसिफ और उदिति के बीच एक छोटी सी बात को लेकर बहस हो गई. दरअसल, उदिति ने आसिफ को ताली (हाई-फाइव) दी थी, जो आसिफ को थोड़ी तेज लग गई थी. जब आसिफ उनके पास जाकर सॉरी बोलने लगे, तो उदिति ने कहा कि आपने बहुत जोर से ताली मारी थी और मुझे लगता है आपने यह जान-बूझकर किया है. उदिति ने आगे कहा कि मैं आपसे इतना हंसी-मजाक नहीं करती, जितना आप मेरे साथ फ्रैंक होने की कोशिश कर रहे हैं.
उदिति की यह बात सुनकर आसिफ ने कई बार उनसे सॉरी कहा. इसके बाद आसिफ ने कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था और मैंने जान-बूझकर ऐसा नहीं किया. लेकिन अगर आपको ऐसा लगा है, तो अब से मैं आपसे बात ही नहीं करूंगा. हम दोनों अब एक-दूसरे से और अपनी जुबान से भी 2-2 फीट की दूरी बनाकर ही रहेंगे.
आम्रपाली ने लव से की माही की बुराई
घर के अंदर आम्रपाली लव कटारिया से माही विज के बारे में बात करती दिखीं. उन्होंने कहा कि माही में किसी से सीधे बहस करने की बिल्कुल हिम्मत नहीं है. वह काम करवाने के मामले में खुद को सीनियर समझती हैं, लेकिन असलियत में उन्हें अपनी बेइज्जती होने से डर लगता है. इसी वजह से वह सीधे कुछ नहीं बोलतीं और बस इधर-उधर बैठकर चुगलियां करती रहती हैं.
'तुम्हारे दोस्त अच्छे होंगे, पर मेरी नहीं जमेगी'
वहीं दूसरी तरफ माही विज यंग से बात करती नजर आईं. माही ने उनसे पूछा कि तुम्हारे बेस्ट फ्रेंड्स कैसे लोग हैं. इस पर यंग ने जवाब दिया कि वे सभी बहुत अच्छे लोग हैं. यंग की बात सुनकर माही ने कहा कि वे अच्छे जरूर होंगे, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि मेरी कभी उनसे उनसे बनेगी.
किचन फाइट से लेकर नॉमिनेशन कैंसिल तक: 8वें दिन घर में मचेगा महा-बवाल
Bigg Boss 20 Episode 8: बिग बॉस 20 के घर में आज का दिन ड्रामे और बड़े झटकों से भरा रहने वाला है. एक तरफ अमन गांधी और आम्रपाली दुबे के बीच पर्सनल लेवल की तू-तू मैं-मैं होगी, तो दूसरी तरफ उदिति और आसिफ खान की जोरदार बहस देखने को मिलेगी. लेकिन असली भूचाल नॉमिनेशन में आएगा जब घरवालों की वोटिंग के बाद बिग बॉस प्लानिंग करने पर भड़क उठेंगे और पूरा नॉमिनेशन ही कैंसिल कर देंगे. सजा के तौर पर रोहेद, आसिफ और स्काउट सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे, जबकि कैप्टन यंग डीएसए बाल-बाल बचेंगे. इस भारी उथल-पुथल और हर लाइव अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...