TRP Report: टप्पू- सोनू की शादी से मिला तारक मेहता का उल्टा चश्मा को फायदा, बढ़ी टीआरपी, इस शो ने नंबर वन पर बनाई जगह

TRP Report Week 9: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में नंबर वन की पोजीशन किस शो को मिली, आपको बताते हैं. इस वीक टॉप 5 की लिस्ट में काफी फेर-बदल हुआ है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टप्पू और सोनू की शादी का फायदा मिला.

TRP Report Week 9: इस साल के 9वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है और इस बार टॉप 5 शोज की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कुछ हफ्तों से राजन शाही का शो अनुपमा नंबर वन की पोजिशन हासिल नहीं कर पा रहा था, लेकिन इस बार वह फिर से नंबर एक के स्थान पर आ गया. जबकि ये रिश्ता क्या कहलाता है और उड़ने की आशा भी टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट में शामिल है. दूसरी ओर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 5 में एंट्री कर चुका है.

इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में किन टॉप 10 शोज ने अपनी जगह बनाई

  1. अनुपमा
  2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
  3. उड़ने की आशा
  4. झनक
  5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
  6. एडवोकेट अंजिल अवस्थी
  7. जादू तेरी नजर
  8. मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर
  9. मंगल लक्ष्मी
  10. लाफ्टर शेफ्स सीजन 2

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

टप्पू- सोनू की शादी से मिला तारक मेहता का उल्टा चश्मा को फायदा

अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में फाइनली प्रेम और राही की शादी हो गई. राही की विदाई वाला एपिसोड अभी चल रहा है. दूसरी तरफ अनु की जिंदगी में राघव की एंट्री होती है. राघव उसे जेल में मिलता है. राघव को देखकर उसे अनुज की याद आ जाती है. हालांकि राघव की हालत पागलों जैसी कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है. वहीं, सब सोनी का पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू और सोनू की शादी वाला ट्रैक दर्शकों को काफी दिलचस्प होगा. दोनों की शादी को लेकर गोकुलधाम सोसाइटी में जो हंगामा हुआ, उसने जमकर टीआरपी बटोरी. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें टप्पू ने बताया कि उसने सोनू से शादी नहीं की है. दूसरी तरफ पुलिस भी गोकुलधाम पहुंच चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >