TRP Report Week 28: लीप की कहानी ने इस शो को दिलाया टॉप 1 का टैग, गुम है किसी के प्यार में की हालत हुई टाइट

TRP Report Week 28: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. अब इस वीक की रेटिंग फाइनली आ गई है और जिस सीरियल ने एक बार फिर बाजी मार ली है, वो कोई और नहीं बल्कि अनुपमा है. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम है किसी के प्यार में को तगड़ा झटका लगा है.

TRP Report Week 28: हर हफ्ते जहां दर्शक अपने पसंदीदा सीरियल्स को देखकर अपना भरपूर एंटरटेनमेंट करते हैं. वहीं गुरुवार के दिन शो के मेकर्स अपनी रिपोर्ट कार्ड का इंतजार करते हैं. जी हां आज के दिन टीआरपी लिस्ट आती है, जिसमें ये पता चलता है कि कौन से सीरियल की कहानी फैंस को पसंद आई और किसी स्टोरी में सभी को और भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. जहां हर हफ्ते की तरह रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो ने बाजी मारते हुए टॉप 1 में अपनी जगह कायम रखी. वहीं गुम है किसी के प्यार में को तगड़ा झटका लगा है.

अनुपमा

अनुपमा पहले नंबर पर हुकूमत जमाए बैठी हुई है और इस वीक इसे 2.6 रेटिंग मिली है. हाल ही में सीरियल ने कहानी में और भी ज्यादा ट्विस्ट लाने के लिए 6 महीने का लीप लिया, जिसके बाद अनु और अनुज अलग हो गए हैं. जहां अनुपमा वृद्धाश्रम चला रही है. वहीं अनुज मानसिक संतुलन खो बैठा है. इधर वनराज और पाखी घमंडी हो गए हैं. डिंपी पैसों के पीछे भाग रही है. आध्या अपने माता-पिता से आज भी नफरत करती है और उन्हें अलग करने के लिए प्लानिंग कर रही है.

झनक

झनक की रैंकिंग पिछले हफ्ते के 2.1 से सुधरकर इस हफ्ते 2.3 हो गई है. यह शो ये रिश्ता क्या कहलाता है और गुम है किसी के प्यार में जैसे शो को हराकर यह दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. शो का लेटेस्ट ट्रैक झनक के मुंबई पहुंचकर नई शुरुआत करने के इर्द-गिर्द घूमता है. उसकी मुलाकात एक डांस सिखाने वाली शिक्षक से होती है, जो उसके डांस फॉर्म से खुश हो जाती है. हालांकि, झनक डांस को अपने करियर के रूप में अपनाने से हिचकिचाती है.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: वृद्धाश्रम चलाने में ये शख्स अनुपमा की करेगा मदद, अनुज की जिंदगी में आएगी तकलीफें

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के करीब आने की कोशिश करेगी रूही, अभीरा अपने पति को रखेगी दूर

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में विलेन की भूमिका निभाने पर आसिम खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रजत-सवी की जिंदगी…

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है 2.2 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है. सीरियल का लेटेस्ट अभीरा और अरमान के रोमांटिक केमिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमता है. इधर दादीसा दोनों का रिश्ता नहीं चाहती है, इसलिए उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है. उनकी हालत के लिए पूरा पोद्दार परिवार अरमान और अभीरा को दोषी ठहरा रहा है. यही नहीं हाल ही में रोहित की भी एंट्री हुई है. जिसने सीरियल को माइलेज दिया है.

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा दर्शकों को लगातार इम्प्रेस कर रही है. पिछले हफ्ते यह 1.9 रेटिंग पर था और इस हफ्ते यह शो 2.0 क्लब में शामिल हो गया है. कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर सीरियल की कहानी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. मौजूदा ट्रैक सचिन की मां की ओर से सैली को कड़ी चुनौती देने के इर्द-गिर्द घूमता है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज की ‘गुम है किसी के प्यार में’ अभी भी टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है. कई हफ्तों तक टॉप पर रहने वाला ये सीरियल अब टॉप 5 में बने रहने के लिए जूझ रहा है. इस वीक इसे 2.0 रेटिंग मिली है. शो का लेटेस्ट ट्रैक रजत की ओर से सवी को गलत समझने के अपने फैसले पर पछतावा करने के इर्द-गिर्द घूमता है, क्योंकि सई सावी के साथ रहना चाहती है, न कि अपने माता-पिता के साथ.

Entertainment Trending Videos

Also Read- TRP Report Week 27: सवी-रजत की कहानी नहीं आई दर्शकों को पसंद, ये सीरियल बना नंबर 1, जानें टॉप 5 शोज का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >