TRP Report: राघव के प्रप्रोजल ने अनुपमा को दिलाई टीआरपी, 7 साल के लीप से ‘ये रिश्ता…’ को फायदा, जानें टॉप 5 शोज

TRP Report: 20वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में कौन सा शो सबसे आगे है, इसके बारे में बताते हैं. टॉप 5 की लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में नहीं है. जबकि अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा को कितनी रेटिंग मिली है, यहां जानिए.

TRP Report Week 20: 20वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है और आपको बताते हैं कि इस हफ्ते नंबर वन पर कौन सा शो है. आईपीएल 2025 के चलते ज्यादातर टीवी शोज की रेटिंग पर असर पड़ा है और टॉप 5 की लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. राजन शाही का सुपरहिट सीरियल अनुपमा फिर से नंबर एक की कुर्सी पर बैठ गया है. जबकि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘लाफ्टर शेफ्स 2’, ‘मंगल लक्ष्मी’ और गुम है किसी के प्यार में सहित अन्य सीरियल्स टॉप 5 शोज की लिस्ट से बाहर है.

Anupama

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा को 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिला है. सीरियल फिर से नंबर एक के स्थान पर है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि माही और आर्यन की शादी में बड़ा हंगामा होगा. दूसरी तरफ राघव को अनु से प्यार हो गया है और उसने अनु को बता भी दिया है. ये बात राही सुन लेती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित है. शो को 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिला है और ये दूसरे स्थान पर है. शो में सात साल का लीप आ गया है और अभीरा-अरमान की जिंदगी अलग-अलग हो गई है. अरमान ने अपनी बेटी को अभीरा से अलग कर दिया है. अब देखना होगा कि दोनों फिर से कैसे मिलेंगे.

Udne Ki Aasha

स्टार प्लस का शो ‘उड़ने की आशा’ टीआरपी लिस्ट में थर्ड नंबर पर है. सीरियल में कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा मुख्य रोल में हैं. सचिन और सायली के शो को इस हफ्ते 1.8 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. ये शो रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है.

Advocate Anjali Awashthi

श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा के शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी भी दर्शकों को काफी पसंद आता है. इस वीक शो चौथे नंबर पर है और इसे 1.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. शो लगातार कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है.

Mangal Lakshmi- Lakshmi ka Safar

दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. शो को 1.4 मिलियन इंप्रेशन मिला है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >