TRP Report Week 19: टीआरपी चार्ट में इस हफ्ते भी अनुपमा को नहीं हिला पाया कोई, जानें टॉप 5 शोज का हाल

TRP Report Week 19: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को इंतजार रहता है. मेकर्स पूरे हफ्ते दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए सीरियल्स में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लेकर आते हैं. अब 19वें हफ्ते की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें सीरियल अनुपमा ने बाजी मार ली.

TRP Report Week 19: टेलीविजन शोज देखने किसे पसंद नहीं है, दर्शक अपने पसंदीदा सीरियल के जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न को एंजॉय करने के लिए टीवी से चिपके रहते हैं. अब इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें अनुपमा ने बाजी मार ली है और टॉप पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए है. रूपाली गांगुली का शो लंबे समय से टॉप स्कोरर रहा है. इसके अलावा झनक, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में और उड़ने की आशा की कहानी भी फैंस को पसंद आ रही है.


अनुपमा
रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुकीर्ति खंडपाल और सुधांशु पांडे का शो अनुपमा 2.3 की टीआरपी रेटिंग के साथ टॉप स्थान पर है. वर्तमान में कहानी अनु के बारे में है, जो सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीतकर अपने सपने को जी रही है, लेकिन श्रुति उसकी जिंदगी बर्बाद करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. वह चाहती है कि अनु भारत वापस चली जाए.

Anupama

झनक
झनक की सफलता की बदौलत हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गए हैं. इस हफ्ते टीवी सीरियल को 1.9 की रेटिंग मिली है. फैंस को झनक की हर बात पसंद आ रही है, जिसमें कहानी से लेकर केमिस्ट्री तक शामिल है.

Also Read- TRP Report: ‘अनुपमा’ की बादशाहत बरकरार, इस शो ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को छोड़ा पीछे


ये रिश्ता क्या कहलाता है
राजन शाही की ओर से निर्मित समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को 1.9 की टीआरपी रेटिंग मिली है. पिछले सप्ताह के मुकाबले इसमें ज्यादा सुधार नहीं हुआ है. ऐसा लगता है कि अभीरा और अरमान का तलाक फैंस को पसंद नहीं आया है. अब मेकर्स टॉप पर जाने के लिए कहानी में जरूर बड़े ट्विस्ट लाएंगे.

Yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert


गुम है किसी के प्यार में
शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा का शो गुम है किसी के प्यार में लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है. फैंस इस बात से काफी नाराज हैं कि शक्ति उर्फ ​​ईशान का किरदार काफी घमंडी बनता जा रहा है. वह अपनी पत्नी सवी से बिल्कुल भी प्यार नहीं करता है. इस हफ्ते इसे 1.9 की रेटिंग मिली है.

Ghum hai kisikey pyaar meiin1

उड़ने की आशा
पांचवें स्थान पर टीवी सीरियल उड़ने की आशा है. कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा प्रमुख किरदार निभाते हैं. इस हफ्ते इसकी टीआरपी रेटिंग 1.5 है. शिव शक्ति: तप त्याग तांडव को भी ऐसी ही रेटिंग मिली है.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: मास्टरमाइंड श्रुति है अनुपमा की बर्बादी का कारण, आध्या करेगी भंडाफोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >