Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का नया रोमांटिक गाना 'मधोश' रिलीज हुआ, जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने इस गाने से यश के साथ अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.
Tara Sutaria Instagram Post: यश संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर क्या बोलीं तारा?
तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मधोश' गाने की कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में वह यश के साथ अलग-अलग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं. पोस्ट के कैप्शन में तारा ने लिखा, "मधोश के बीच के पल मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं. चोरी-चोरी देखना, मुस्कुराहट और आंखों से होने वाली बातें… आपको कौन सा पल सबसे अच्छा लगा?"
तारा की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
Toxic Song Madhosh: राया और रेबेका की लव स्टोरी ने खींचा ध्यान
'मधोश' गाने में यश और तारा सुतारिया के किरदार राया और रेबेका के बीच खूबसूरत रोमांटिक बॉन्ड देखने को मिलता है. गाने में जहां राया का सॉफ्ट और इमोशनल साइड नजर आता है, वहीं कुछ सीन ऐसे भी हैं जो इशारा करते हैं कि उसकी जिंदगी में एक से ज्यादा महिलाएं हो सकती हैं.
इस गाने को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी ने मिलकर तैयार किया है. इससे पहले यह टीम 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक के लिए भी खूब तारीफ बटोर चुकी है.
Kiara Advani और Nayanthara की भी दिखी झलक
'मधोश' गाने में सिर्फ तारा सुतारिया ही नहीं, बल्कि कियारा आडवाणी और नयनतारा की भी झलक देखने को मिलती है. वीडियो में कियारा के किरदार को भी राया की ओर आकर्षित होते दिखाया गया है, जबकि एक सीन में नयनतारा भी उनके साथ नजर आती हैं.
गाने का हिंदी वर्जन के अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया है.
Toxic Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: Huma Qureshi ने देखी यश की ‘टॉक्सिक’ की 9 मिनट की झलक, बोलीं- फिल्म के विजुअल्स दिमाग हिला देंगे
