Toxic Release Date: इस दिन थियेटर्स में यश की टॉक्सिक होगी रिलीज, गैंगस्टर ड्रामा से फैंस के उड़ाएंगे होश

Toxic Release Date: कन्नड़ सुपरस्टार यश ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. गीतू मोहनदास की ओर से निर्देशित, मूवी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Toxic Release Date: कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं. अभिनेता अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स के साथ धमाल मचाते दिखेंगे. अब गैंगस्टर ड्रामा की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. गीतू मोहनदास की ओर से निर्देशित फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

टॉक्सिक की रिलीज डेट हुई अनाउंस

यश ने एक्स पर टॉक्सिक का एक धांसू पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट अनाउंस की. तसवीर में कन्नड़ सुपरस्टार ऑल ब्लैक लुक में बारिश में चलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने ओवरकोट और कैप के साथ हाथ में राइफल पकड़ रखा है और पीछे चारो तरफ आग ही आग है. यह फिल्म साल 2022 में रिलीज KGF: चैप्टर 2 के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है. निर्माताओं ने पहले एक्शन फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल 2025 रखी थी, हालांकि यश ने कंफर्म किया था, कि मूवी की रिलीज को किसी कारणवश आगे बढ़ाया जा रहा है.

टॉक्सिक की रिलीज डेट जानकर फैंस हुए एक्साइटेड

टॉक्सिक की रिलीज डेट जानकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”बॉस फिर से वापस आ गया है… एक नए एक्शन अवतार में… वेटिंग फॉर द फिल्म.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”केजीएफ के बाद फिर कुछ अनोखा और बड़ा देखने को मिलेगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”यश और उनके एक्शन सीन्स बड़े पर्दे पर बांधे रखेंगे…. फिर कुछ बड़ा होने वाला है.” टॉक्सिक के निर्माताओं ने यश के जन्मदिन पर गैंगस्टर ड्रामा की एक झलक पेश की थी. इसमें अमेरिकी गैंगस्टर देखने को मिला था. जहां यश, सफेद सूट, फेडोरा पहने और सिगार पकड़े हुए, एक क्लब में कमांडिंग एंट्री करते हैं.

यह भी पढ़ें- Salaar Re-Release Box Office Collection: सालार ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़, तोड़ा तुम्बाड का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, अक्षय कुमार संग ये स्टार्स आएंगे नजर, कहानी होगी जबरदस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >