Villains of Tv Shows: विलेन बनकर मेन लीड पर भारी पड़े ये स्टार्स, सीरियल को मिली ताबड़तोड़ TRP

Villains of Tv Shows: टीवी शोज देखना हर किसी को पसंद है. कई बार सीरियल के मेन लीड की कहानी दर्शकों को पसंद आती है, तो कई बार विलेन पूरी लाइमलाइट लेकर चले जाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने नेगिटिव रोल में खूब धमाल मचाया.

Villains of Tv Shows: अगर आप लंबे समय से टीवी सीरियल्स देखने के शौकीन है, तो आपको पता ही होगा, कि कई ऐसे शोज हैं, जिसमें लीड एक्टर और एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी से ज्यादा विलेन की वाहवाही होती है. उनकी एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स लोगों के दिलों को जीत लेते हैं और सोशल मीडिया पर कई रील्स भी बनते हैं. आज कुछ ऐसे ही नेगिटिव किरदार के बारे में बताएंगे, जिन्हें हर किसी ने फॉलो किया है. इसमें कोकिलाबेन से लेकर कोमोलिका शामिल है.

साथ निभाना साथिया से कोकिलाबेन

साथ निभाना साथिया की कोकिला मोदी या फिर यूं कहे कोकिलाबेन उर्फ ​​रूपल पटेल को तो सभी जानते हैं. उनकी एक्टिंग और दमदार डायलॉग आज तक सभी को याद है. वह अपनी बहू गोपी और राशि को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती थी. उनका एक डायलॉग “रसोड़े में कौन था” के वायरल होने के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली.

कहीं किसी रोज से रमोला सिकंद

दिग्गज अभिनेत्री सुधा चंद्रन को कहीं किसी रोज में रमोला सिकंद की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. रमोला एक विलेन और सबसे दुष्ट सासू मां थी, जो अपनी बहू को बार-बार मारने की साजिश रचती थी. उनकी साड़ियां और बिंदियां काफी चर्चा में रहते थे.

Also Read- Top 5 Indian Horror TV Shows: इन शॉरर टीवी शोज को देखकर अंधेरे में जाने से लगेगा डर, जपने लगेंगे हनुमान चालीसा

Also Read-TV Shows Off Air: खराब TRP की वजह से इन 9 शोज पर लगा ताला, मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान

Also Read-Most Popular TV Show: ये हैं दर्शकों के पसंदीदा टीवी सीरियल्स, बिग बॉस 17 का पत्ता हुआ साफ, देखें लिस्ट

बालिका वधू से कल्याणी देवी

दिवंगत अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने बालिका वधू में कल्याणी देवी का किरदार निभाया था, जिन्हें ‘दादीसा’ के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने आनंदी का जीना मुश्किल कर दिया था. वह चीज पर हर किसी को टोकती रहती थी. उनकी और आनंदी की जुगलबंदी काफी पॉपुलर हुए थे.

ठाकुर सज्जन सिंह के रूप में अनुपम श्याम

अनुपम श्याम की ओर से निभाया गया किरदार ठाकुर सज्जन सिंह उस वक्त के पॉपुलर विलेन में से एक थे. उनकी आवाज सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती थी. वह अपनी बहू और बेटे की जिदंगी में कठिनाईयां लाते थे.

कोमोलिका के रूप में उर्वशी ढोलकिया

कोमोलिका टेलीविजन इंडस्ट्री की आइकॉनिक किरदार में से एक हैं. उनकी बिंदी, साड़ी और बालों को घुमाने का स्टाइल काफी बेहतरीन था. एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका का रोल निभाया था. उनके प्लान्स बनाने की तकनीक और बाद में हर किसी को परेशान करना दर्शकों को खूब पसंद आता था.

Also Read- Most Liked TV Shows: तारक मेहता का उल्टा चश्मा-अनुपमा का दबदबा जारी, ‘गुम है किसी के प्यार में’ की रेटिंग गिरी

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >