TMKOC: गोकुलधाम के बाहर रातोंरात लगे तरबूजों के ढेर, गोकुलधाम का गेट जाम, बापूजी का फूटा गुस्सा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब नई परेशानी हो गई है, क्योंकि किसी अज्ञात शख्स ने तरबूज का भंडार खड़ा कर दिया है. इससे मेन गेट ब्लॉक हो गया है. वहीं बापूजी फंस गए हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने जबरदस्त एपिसोड से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. गोकुलधाम सोसाइटी में एक बार फिर जबरदस्त हंगामा और कॉमेडी देखने को मिलेगी. इस बार परेशानी की वजह कोई छोटी-मोटी बात नहीं, बल्कि सोसाइटी के बाहर जमा तरबूजों के बड़े-बड़े ढेर हैं, जिसने पूरे एंट्रेंस को बंद कर दिया है.

गोकुलधाम सोसाइटी में आयी तरबूज की आंधी

सुबह होते ही एक-एक करके गोकुलधाम के सदस्य बाहर पहुंचते हैं और सामने का नजारा देखकर दंग रह जाते हैं. किसी को समझ नहीं आता कि रातोंरात इतने सारे तरबूज आखिर कहां से आएं. पोपटलाल भिड़े को फोन करके बुलाता है और वह यह देखकर हैरान रह जाते हैं. थोड़ी ही देर में जेठालाल, अय्यर, बबीता, अब्दुल और बाकी सदस्य भी पहुंच जाते हैं.

सोसाइटी के बाहर फंस जाते हैं बापूजी

इसी बीच बापूजी सोसाइटी के बाहर फंस जाते हैं. वह सबसे पूछते हैं कि आखिर ये सब क्या हो रहा है. जेठालाल पूरी बात समझाता है, लेकिन वह एक नहीं सुनते और पूछते हैं कि अब वह अंदर कैसे आएंगे. वह कहते हैं कि उन्हें तुरंत वॉशरूम जाना है. जेठालाल घबराते हुए कहते हैं कि सब लोग रास्ता साफ करने का तरीका सोच रहे हैं, लेकिन बापूजी झल्लाकर बोलते हैं कि सोचने का समय नहीं है.

क्या बिरजू ने रखे इतने सारे तरबूज

दूसरी तरफ सबसे बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है कि आखिर गोकुलधाम के बाहर तरबूजों का यह पहाड़ किसने खड़ा किया. क्या इसका संबंध बिरजू से है, जिसने रोशन भाभी से 1 लाख रुपया उधार लिया था, या फिर कोई बड़ा ट्विस्ट सामने आने वाला है. पिछले एपिसोड में गोकुलधाम के पुरुष सदस्य रात में बिरजू को ढूंढने निकले थे. जब वे उसके घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला. इसके बाद सोढ़ी को पूरा यकीन हो गया कि बिरजू पैसे लेकर भाग चुका है.

यह भी पढ़े- रोज 2 पिज्जा और 3 ब्राउनी खाती थीं Sara Ali Khan, फिर ऐसे घटाया 45 किलो वजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >