Gurucharan Singh के घर लौटने पर TMKOC के निर्माता असित मोदी ने कही दिल की बात, बोले- अब उनके मन में क्या है…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह के घर वापस आने पर निर्माता असित कुमार मोदी ने राहत की सांस ली. उन्होंने कहा कि, मैं उसके परिवार के लिए बहुत खुश हूं.

Taarak Mehta Ka Oooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह 25 दिनों के बाद आखिरकार मिल गए. एक्टर के मिलने पर उनके फैंस और को-स्टार्स ने राहत की सांस ली. गुरुचरण के वापस आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और एक्टर ने बताया कि वो दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे. अब उनकी वापसी को लेकर शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने बात की.


असित कुमार मोदी ने गुरुचरण सिंह की वापसी को लेकर कही ये बात
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने गुरुचरण सिंह के घर लौटने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने टाइम्स नाउ न्यूज से बात करते हुए कहा कि, “मैं बहुत हैप्पी हूं कि वह लौट आए है. मैं उन्हें अपनी बेस्ट विशेज भेज रहा हूं. मैं उसके परिवार के लिए बहुत खुश हूं. हस सभी उनके ना मिलने पर काफी चिंतिति थे, लेकिन अब उनके लौटने पर हमने राहत की सांस ली. मुझे डिटेल्स नहीं पता, लेकिन मुझी खुशी है कि उनकी फैमिली को उनका बेटा मिल गया है.”

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, गुरुचरण सिंह ने बताया क्यों हुए थे गायब

Gurucharan Singh: 20 दिन से लापता गुरुचरण सिंह के पिता का छलका दर्द, आखिरी बातचीत को किया याद, कहा- परेशान लगता था…

Gurucharan Singh मामले में आया नया अपडेट, ‘तारक मेहता’ के सेट पर पहुंची पुलिस, 20 से ज्यादा ईमेल का एक्टर कर रहे थे इस्तेमाल


असित मोदी बोले- अब उनके मन में क्या है…
असित कुमार मोदी ने आगे कहा, गुरुचरण सिंह के मन में क्या है वो समझ नहीं सकते ना. मैं उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उसका फोन नहीं लग रहा. मै उम्मीद करता हूं कि उसका फोन मुझे आए, ताकि मैं उनसे बात कर पाऊं. गौरतलब है कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता थे और वो इस शुक्रवार को वापस घर लौट आए. डीसीपी साउथ वेस्ट दिल्ली, रोहित मीना ने बताया कि एक्टर कुछ पर्सनल और प्रोफेशनल इश्यूज को लेकर परेशान थे और इस वजह से वो आध्यात्मिक यात्रा पर चले गए थे. घर लौटने के बाद एक्टर की एक तसवीर सामने आई थी, जिसमें वो पगड़ी के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने दिखे थे.

Also Read- TMKOC: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान, ये शॉकिंग जानकारी आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >