Thug Life Box Office Collection Day 1: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ हिट या फ्लॉप? पहले दिन कमा डाले करोड़ों

Thug Life Box Office Collection Day 1: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने पहले दिन शानदार शुरुआत की है. इसके बावजूद यह इंडियन 2 और गुड बैड अग्ली जैसी फिल्मों से पीछे रह गई है. ऐसे में जानें पूरी डिटेल्स.

Thug Life Box Office Collection Day 1: कमल हासन, तृषा कृष्णन और मणिरत्नम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ आखिरकार 5 जून, गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में सिलंबरासन, नासर, अशोक सेलवन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, संजना कृष्णमूर्ति और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली, बल्कि कहीं-कहीं निगेटिव प्रतिक्रियाओं के बावजूद फिल्म ने एक शनादर शुरुआत जरूर की है, लेकिन मेकर्स की उम्मीद और बजट के मुताबिक, यह बेहद निराशाजनक भी है. ऐसे में ाहिर फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या रहा, आइए बताते हैं.

ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ठग लाइफ’ ने पहले दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म के तमिल वर्जन को सबसे ज्यादा दर्शक मिले हैं, लेकिन कर्नाटक में रिलीज न होने की वजह से इसके कुल कलेक्शन पर असर पड़ा है.

विवादों में फंसी रिलीज

फिल्म की रिलीज से पहले ही एक बड़ा विवाद सामने आया, जब कमल हासन की एक टिप्पणी को लेकर कर्नाटक में विरोध शुरू हो गया. इस कारण फिल्म को वहां रिलीज नहीं किया गया, जिससे कुछ करोड़ की कमाई पर ब्रेक लग गया है.

साल की टॉप ओपनर नहीं बन सकी

2025 की टॉप तमिल ओपनर फिल्मों की बात करें, तो ‘ठग लाइफ’ उस लिस्ट में चौथे नंबर पर रही. पहले नंबर पर अजित कुमार की गुड बैड अग्ली (28.15 करोड़), दूसरे नंबर पर भी अजित कुमार की विदमुयार्ची (25.5 करोड़) और तीसरे नंबर पर सूर्या की रेट्रो (17.25 करोड़) है. वहीं, ठग लाइफ ने 17 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर अपनी जगह पक्की की है.

इंडियन 2 से कमजोर परफॉर्मेंस

कमल हासन की पिछली फिल्म ‘इंडियन 2’ ने निगेटिव रिव्यूज के बावजूद पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में ‘ठग लाइफ’ का 17 करोड़ का आंकड़ा मेकर्स और फैंस के लिए थोड़ा निराशाजनक जरूर है. हालांकि, वीकेंड कलेक्शन के बाद फिल्म की स्तिथि में बदलाव आ सकता है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Opening Day Collection: हाउसफुल 5 की ओपनिंग में रेड 2 का पत्ता साफ? जानिए ट्रेड एनालिस्ट की राय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >