The Kapil Sharma Show इस दिन से होगा ऑफ एयर, कॉमेडियन ने अर्चना पूरन सिंह संग शेयर की आखिरी फोटो, हुए इमोशनल

1 / 1
The Kapil Sharma Show इस दिन से होगा ऑफ एयर, कॉमेडियन ने अर्चना पूरन सिंह संग शेयर की आखिरी फोटो, हुए इमोशनल
फुल स्क्रीन में देखें

The Kapil Sharma Show इस दिन से होगा ऑफ एयर, कॉमेडियन ने अर्चना पूरन सिंह संग शेयर की आखिरी फोटो, हुए इमोशनल

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अर्चना पूरन सिंह संग कुछ तसवीरें शेयर की है, जिसमें दोनों मस्तीभरे पल बिताते नजर आ रहे हैं. तसवीर के कैप्शन में कॉमेडियन में लिखा, ”हमारे शो की रानी @अर्चनापुरनसिंह के साथ इस सीज़न का आखिरी फोटो शूट”.

कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है. दोनों द कपिल शर्मा शो में अक्सर एक दूसरे को चिढ़ाते रहते है. कपिल अक्सर अर्चना पर जोक्स क्रैक करते हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आती है.

अब जल्द ही द कपिल शर्मा शो ऑफएयर होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरी टीम जल्द ही यूएसए टूर पर जाने वाली है. ऐसे में कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अर्चना पूरण सिंह की एक साथ वाली फोटोज शेयर की है और कहा कि ये इस सीजन की आखिरी तसवीर है.

लेटेस्ट फोटोज में कपिल फ्लोरल प्रिंटेड सूट, सफेद टी-शर्ट और जींस के साथ स्टाइलिश लग रहे थे. वहीं, अर्चना ब्राउन और ग्रीन शिमरी कैजुअल जैकेट, टी-शर्ट और पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

कपिल ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हमारे शो की रानी @अर्चनापुरनसिंह के साथ इस सीज़न का आखिरी फोटो शूट, हम यूएसए में आपको याद करेंगे, मैम आपसे बहुत प्यार करता हूं.”

शार्क टैंक इंडिया की जज ग़ज़ल अलघ ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “यूएसए के लिए शुभकामनाएं @kapilsharma”. फैन्स ने भी पोस्ट पर कमेंट कर कपिल को इस टूर के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >