झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें 26 जनवरी का वेदर रिपोर्ट

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 जनवरी को सुबह कोहरा रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव संभव है.

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. वहीं, अगर हम 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस के दिन मौसम की बात करें तो सुबह में कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन चढ़ते ही आसामान साफ हो जाएगा. इस दौरान पूरे दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

26 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना

दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से उत्तर भारत में मौसम की स्थिति खराब हो गयी है. कई इलाकों में बारिश हो रही है. दो-तीन दिनों बाद झारखंड पर भी इसका असर पड़ सकता है. 26 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिसके बाद झारखंड के मौसम में बदलाव संभव है.

29 और 30 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में 29 और 30 जनवरी को सुबह कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे. शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. कांके का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा. चाईबासा जिला सबसे गरम रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया.

Also Read: रांची में मोहन भागवात का बड़ा बयान, बोले- जनजातीय समुदाय और हिंदू अलग नहीं, आदिवासियों को दी ये सलाह

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर- अधिकतम- न्यूनतम
रांची- 26.1 10

जमशेदपुर- 30 11.2
मेदिनीनगर-29.4 8.7

बोकारो-28.1 9.1
चाईबासा-31.8 10.2

खूंटी-27.2- 6.4
लातेहार-22- 11.9

लोहरदगा-26.5 6.8
हजारीबाग-26.2 7.7

देवघर-27 10.6
पाकुड़-26.6 10.6

सरायकेला-30.7 9.7

Also Read: झारखंड का सारंडा जंगल बन रहा नक्सलियों की कब्रगाह, अब बचे सिर्फ 65 माओवादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >