The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का अपकमिंग एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है. शो में वेब सीरीज हीरामंडी की टीम आने वाली है. इस दौरान कपिल, सोनाक्षी सिन्हा से शादी को लेकर सवाल पूछते दिखे.

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अबतक कई बड़े स्टार्स आ चुके हैं, जिसमें आमिर खान, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, सनी कौशल, नीतू कपूर का नाम शामिल है. लेटेस्ट एपिसोड में वेब सीरीज हीरामंडी की पूरी कास्ट शिरकत करने वाली हैं. ये शो बेहद दिलचस्प होने वाला है. सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख कपिल के शो में चार-चांद लगाएंगी. शो का नया प्रोमो सामने आया है.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में ऋचा चड्ढा ने खोला ये रोज
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के प्रोमो में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर बात की. प्रोमो के शुरूआत हीरामंडी की एक्ट्रेसेस पानीपुरी एंजॉय करते दिखी. सोनाक्षी, कपिल से कहती हैं, भैया जल्दी से हम सबके लिए एक प्लेट पानीपूरी दे दो. इसपर कपिल कहते हैं, पानीपूरी सब खत्म हो गया है. इसपर एक्ट्रेस कहती है, क्या मतलब. कपिल जवाब देते है, जो भैया कहेंगे उनके साथ ऐसा ही होगा. वहीं, शो के दौरान ऋचा चड्ढा ने सबको बताया कि एक बार एक सीन के लिए उन्होंने 99 रीटेक किए थे.

The Great Indian Kapil Sharma Show Trailer: कपिल शर्मा के शो में गुत्थी बन सुनील ने लूटी महफिल, जानें कब और कहां देख सकते है शो

The Family Man 3: इस शख्स ने द फैमिली मैन को लेकर दी अपडेट, कहा- तीसरा सीजन होगा एक्शन सीन से भरपूर

OTT पर आते ही इन वेब सीरीज ने जमकर मचाया था धमाल, अब तक नहीं देखी तो झटपट देख लीजिए


सोनाक्षी सिन्हा ने शादी को लेकर कही ये बात
वहीं, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कपिल शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा से कहते हैं, आलिया भट्ट और और कियारा आडवाणी ने शादी कर ली. इसपर सोनाक्षी कहती है, जले पर नमक छिड़क रहे हो. वो जानता है मुझे कितने जोर से शादी करनी है.’ ये सुनकर कपिल जोर से हंसने लगे. बता दें कि एक्ट्रेस जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं. इस प्रोमो वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इसका इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, इस एपिसोड को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये एपिसोड तो मैं जरूर देखने वाला हूं.

The Family Man Season 3: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू, सामने आई ये तसवीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >