The Great India Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में सनी देओल ने कही ऐसी बात, अचानक रो पड़े बॉबी देओल, जानिए वजह

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बॉबी देओल और सनी देओल ने शिरकत की. शो के दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिसके बाद बॉबी की आंखों में आंसू आ गए.

The Great India Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के हर एपिसोड का फैंस दिल थाम कर इंतजार करते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और बॉबी देओल बतौर गेस्ट बनकर आए. इस दौरान दोनो भाईयों ने मिलकर खूब मस्ती की. शो में उन्होंने पिता धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते, करियर, अपनी मूवीज को लेकर बात किया. हालांकि एक किस्सा शेयर करते हुए सनी और बॉबी काफी इमोशनल हो गए. चलिए बताते है आखिर वो क्या बात है.


द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बॉबी देओल ने कही ये बात
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सनी देओल और बॉबी देओल ने बताया कि साल 2023 उनके परिवार के लिए सफलता वाला साल था. बॉबी ने बताया किसाल 2023 में उनके भाई सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई, उसके बाद उनके पिता धर्मेंद्र की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और आखिरी में उनकी मूवी एनिमल रिलीज हुई. बॉबी ने कहा, मुझे खुशी है कि भैया ने गदर देने के बाद 22 साल का इंतजार किया. आगे उन्होंने कहा, एक ही साल में पहले पापा की फिल्म रिलीज हुई, जो उन्हें रोल मिला था, अगर कोई और करता तो मजा नहीं आता. फिर मेरी मूवी आई, और वो सुपरहिट हो गई.

The Great Indian Kapil Show: आमिर खान को इस वजह से एक्स वाइफ रीना दत्ता ने मारा था थप्पड़, एक्टर ने खुद किया खुलासा

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने आमिर खान से तीसरी शादी को लेकर पूछा सवाल, जानिए एक्टर ने क्या दिया जवाब

OTT Web Series In May: ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘हीरामंडी’ तक, ये बेहतरीन सीरीज हो रही मई में रिलीज, घर बैठे करें एंजॉय


सनी देओल ने कहा- हम अपना बेस्ट दे रहे थे…
सनी देओल ने कहा, उनका परिवार कुछ सालों में कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है. हम अपना बेस्ट दे रहे थे, ऐसा नहीं है कि हम कोशिश नहीं कर रहे थे. बॉबी, मैं और मेरे पिता सब कोई कोशिश कर रहे थे और जैसे ही मेरे बेटे की शादी हुई और हमारे घर एक बेटी आई, सारी चीजें अच्छी हो गई. इस दौरान बॉबी काफी भावुक हो गए थे. ये सुनते ही वहां मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर उन्हें चियर किया. बता दें कि हर शनिवार को द ग्रेट इंडियन कपिल शो रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आता है.

OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते बिल्कुल नहीं होंगे बोर, ‘क्रैक’ से लेकर ‘रणनीति’ इन ओटीटी पर हो रही रिलीज, LIST

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >