The 50 का ग्रैंड फिनाले नजदीक, जानिए टॉप 4 फाइनलिस्ट और टेलीकास्ट डिटेल्स

The 50 Top Finalists: ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले अब बेहद करीब, जानें टॉप 4 फाइनलिस्ट और फिनाले के टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स.

The 50 Top Finalists: Banijay Asia का कैप्टिव गेमिंग रियलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी को प्रीमियर हुआ था और तब से ही ऑनलाइन धमाल मचा रहा है. ‘द 50’ सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स एक बड़े महल में रहते हुए मेंटली और फिजिकली मुश्किल चैलेंज फेस करते हैं. अब शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है, और फिनाले के लिए सभी की निगाहें टॉप चार फाइनलिस्ट पर टिकी हैं. ऐसे में आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

‘द 50’ टॉप 4 फाइनलिस्ट कौन हैं?

फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, द 50 के टॉप चार फाइनलिस्ट हैं:

  • शिव ठाकरे
  • फैसल शेख (मिस्टर फैसू)
  • काका विक्रांत
  • रजत दलाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंस नरूला ने फिनाले टिकट छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने पहले सेमी-फिनाले या टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन अपने दोस्त शिव ठाकरे को टिकट दे दिया. प्रिंस ने कहा, “वह मेरा भाई है और मैं चाहता हूं कि वह फिनाले में जाए.”

फिनाले की डेट और शूट

ग्रैंड फिनाले 19 फरवरी को मुंबई में शूट किया जाएगा और 22 मार्च को टेलीकास्ट होगा. इसके पहले 18 फरवरी को सेमी-फिनाले शूट हुआ था, जिसमें छह बड़े कंटेस्टेंट्स बाहर हुए सिवेट तोमर, युविका चौधरी, हामिद बरकजी, आरुषि, लवकेश कटारिया और लक्ष्य.

शो का 25 दिन का शूट शेड्यूल था और इसमें लगभग 50 एपिसोड बनाए गए हैं.

OTT और व्यूअरशिप

द 50 डिजिटल-फर्स्ट शो होने के कारण लाइव स्ट्रीम नहीं होता. इसके पहले हफ्ते में इसने 6.5 मिलियन व्यूज हासिल किए, जबकि दूसरे हफ्ते में 5.8 मिलियन व्यूज के साथ टॉप चार्ट में रहा.

नए एपिसोड रोजाना JioHotstar पर रात 9 बजे देखे जा सकते हैं, जबकि देर रात का टेलीकास्ट Colors TV पर रात 10:30 बजे होता है.

फिनाले से क्या उम्मीद करें?

अब जब टॉप चार कन्फर्म हो गए हैं, फैंस का ध्यान फैसल शेख (मिस्टर फैसू) पर है, जिन्हें ट्रॉफी जीतने का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. रोमांचक चैलेंज, दोस्ती, ड्रामा और ट्विस्ट से भरा यह फिनाले देखने लायक होने वाला है.

यह भी पढ़ें: वीकेंड मूड ऑन? OTT पर आ गई कार्तिक-अनन्या की रोमांटिक फिल्म, अब फ्री में देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >