The 50 Grand Finale: भारतीय रियलिटी गेम शो ‘द 50’ अपने सीजन 1 के ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. इस हफ्ते शो में काफी रोमांच और मसाला देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो से मजबूत कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी कम वोटों की वजह से बाहर हुए, जिनका जाना उनके फैंस के साथ-साथ महल के अंदर उनके साथियों के लिए भी हैरान करने वाला था. अब इन सब के मुकाबलों के बाद टॉप 4 फाइनलिस्ट्स का नाम सामने आ चुका है और विजेता बनने के लिए अब सारी जंग इन्हीं चारों कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ी जाएगी.
आइए जानते हैं इन फाइनलिस्ट्स के नाम और विजेता को मिलने वाली प्राइज मनी के बारे में पूरी डिटेल.
द 50 टॉप 4 फाइनलिस्ट
इस सीजन के टॉप 4 फाइनलिस्ट हैं:
- शिव ठाकरे
- रजत दलाल
- फैसल शेख (मिस्टर फैसु)
- इमोर्टल काका
ये चारों कंटेस्टेंट्स अब ट्रॉफी और बड़े इनाम के लिए आमने-सामने होंगे. जैसे ही दो कंटेस्टेंट बाहर होंगे, टॉप 2 विजेताओं का मुकाबला फाइनल चुनौती में होगा.
ग्रैंड फिनाले की तारीख और समय
‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा. फिनाले की शूटिंग फरवरी की शुरुआत में मुंबई में पूरी कर ली गई थी, लेकिन विजेता का नाम आधिकारिक तौर पर केवल टेलीकास्ट के समय ही अनाउंस किया जाएगा, ताकि दर्शकों के बीच सस्पेंस बना रहे.
कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
इस शो में कंटेस्टेंट्स को चुनौतीपूर्ण टास्क, एलिमिनेशन और रणनीतिक खेल का सामना करना पड़ा. विजेता कंटेस्टेंट अपने किसी एक फैन को लगभग 50 लाख रुपये का नकद इनाम दिलाने में मदद करेगा. हफ्तों तक चले खतरनाक टास्क और गठबंधनों के बाद अब फाइनलिस्ट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.
कुल मिलाकर ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित होगा. टॉप 4 फाइनलिस्ट्स के बीच तेज-तर्रार मुकाबला, रणनीति और रोमांच से भरपूर होगा. कौन बनेगा विजेता और अपने फैन को इनाम दिलाएगा, इसका फैसला 22 मार्च को लाइव देखा जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: The 50 से एलिमिनेट होने पर दिग्विजय राठी का रिएक्शन, कहा- मैं गर्व से विदा ले रहा हूं
