Tanya Mittal: परिवार से मिलने के बाद प्रेमानंद जी महाराज के दरबार पहुंची ‘लेडी बॉस’, ट्रोलर्स को दिया तगड़ा जवाब

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल लगातार सुर्खियों में हैं. ग्वालियर लौटकर परिवार से मिलकर वह वृंदावन पहुंची हैं. वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन के बाद वह प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में पहुंची. पढ़ें पूरी खबर…

Tanya Mittal: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. शो की सक्सेस पार्टी एन्जॉय करने के बाद तान्या अपने होमटाउन ग्वालियर लौट आईं हैं, जहां से उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस को दिखानी शुरू कर दी है. कभी परिवार से मिलवाती नजर आईं, तो कभी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर पोस्ट करती दिखीं. अब तान्या आध्यात्मिक सफर पर भी निकल पड़ी हैं और वृंदावन पहुंच गई हैं.

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचीं तान्या

वृंदावन में तान्या ने सबसे पहले बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद वह प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचीं. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तान्या प्रेमानंद जी महाराज के सामने हाथ जोड़कर बैठी नजर आ रही हैं. इस दौरान वह पूरे देसी अंदाज में दिखीं. तान्या ने साड़ी के साथ भारी ज्वैलरी पहनी हुई थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं. उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद थे और बताया जा रहा है कि तान्या ने महाराज जी से काफी देर तक बातचीत भी की.

अपने दावों के सबूत देती नजर आ रहीं तान्या

बता दें, बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल ने अपनी अमीरी को लेकर कई बातें कही थीं, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया. यहां तक कि लोगों ने उन्हें झूठा तक कहना शुरू कर दिया था. लेकिन शो से बाहर आने के बाद तान्या एक-एक कर अपने दावों के सबूत देती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने घर के किचन में लगी लिफ्ट दिखाई, फैक्ट्री का टूर कराया और गाड़ियों के काफिले की झलक भी फैंस को दिखाई है. अब माता-पिता भी कैमरे के सामने आ चुके हैं. तान्या का कहना है कि वह सच दिखाने में यकीन रखती हैं और बाकी लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं.

ALSO READ: Tanya Mittal Kitchen Lift Reality: तान्या की रईसी पर लगी मुहर, किचेन में लिफ्ट और फैक्ट्री के वीडियो से दिया करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >