‘दो दीवाने सहर में’ की बैकस्टोरी आई सामने, किरदारों से गहराई से जुड़े भंसाली

Do Deewane Seher Mein: ‘दो दीवाने सहर में’ की शुरुआत की दिलचस्प कहानी आई सामने, संजय लीला भंसाली और किरदारों के बीच खास जुड़ाव का हुआ खुलासा!

Do Deewane Seher Mein: जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की मच अवेटेड फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ इन दिनों अपने टीजर, गानों और लीड स्टारकास्ट की केमिस्ट्री को लेकर जबरदस्त चर्चा में है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़ी दिलचस्प बातें भी सामने आने लगी हैं. अब फिल्म के निर्माण से जुड़ा एक ऐसा पहलू सामने आया है, जो दर्शकों के लिए इस प्रेम कहानी को और भी खास बना देता है.

कहानी सुनते ही किरदारों से जुड़ गए भंसाली

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की असली पहचान उस वक्त बनी जब राइटर अभिरुचि ने पहली बार यह कहानी संजय लीला भंसाली को सुनाई. सूत्र ने बताया कि कहानी सुनते ही भंसाली को रोशनी और शशांक के किरदारों से एक गहरा जुड़ाव महसूस हुआ. “उन्हें उसी वक्त लग गया था कि यह एक ऐसी कहानी है जिसे बड़े पर्दे पर लाना ही चाहिए. उस पल से ही इन किरदारों के लिए सही कलाकारों की तलाश एक बेहद खास और यादगार सफर बन गई.”

परफेक्ट कास्टिंग के लिए लंबी और बारीक प्रक्रिया

अपनी भव्यता और भावनात्मक गहराई वाली फिल्मों के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए कास्टिंग में कोई जल्दबाजी नहीं की. उन्होंने काफी समय लगाया ताकि रोशनी और शशांक के किरदारों के लिए ऐसे कलाकार चुने जाएं जो मासूमियत और इंटेंसिटी दोनों को एक साथ पर्दे पर उतार सकें. आखिरकार यह जिम्मेदारी गई मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के कंधों पर. सूत्रों के मुताबिक, यह कास्टिंग फैसला बेहद सोच-समझकर लिया गया और इसमें हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा गया.

मृणाल–सिद्धांत की केमिस्ट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

फिल्म की शुरुआती झलकियों और वायरल वीडियो में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. दोनों की बॉन्डिंग में एक सच्चाई और सहजता नजर आती है, जो इस कहानी को और भी खूबसूरत बनाती है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जोड़ी को लेकर पहले ही उत्साहित हैं और फिल्म की कहानी को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, एक एहसास है फिल्म

‘दो दीवाने सहर में’ सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह प्यार के उस एहसास को दर्शाती है जो जिंदगी में सुकून, खुशी और अपनापन भर देता है. फिल्म एक प्योर और दिल को छू लेने वाला रोमांस पेश करने का वादा करती है, जो दर्शकों को याद दिलाएगा कि आखिर हमें प्यार से प्यार क्यों होता है.

देखें ‘The Tantra Code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >