बिग बॉस के घर से राखी सावंत को घसीटकर निकाला बाहर, बाउंसर्स देख घबराई 'ड्रामा क्वीन'

Bigg Boss Marathi: बिग बॉस मराठी के सीजन 6 में राखी सावंत का ड्रामा उन पर ही भारी पड़ गया. घर में कचरा फैलाने और हंगामा करने के बाद बिग बॉस के बाउंसर्स ने राखी को घसीटते हुए घर से बाहर कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. पढ़ें बिग बॉस ने ऐसा क्यों किया?

Bigg Boss Marathi: रियलिटी शो की दुनिया में जब भी ड्रामा की बात होती है, राखी सावंत का नाम अपने आप सामने आ जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. बिग बॉस मराठी सीजन 6 में उनकी एंट्री ने पहले तो टीआरपी को पंख लगा दिए, लेकिन अब वही ड्रामा उनके लिए भारी पड़ता दिख रहा है. राखी सावंत ने शो में कदम रखते ही ऐसा माहौल बनाया कि हर तरफ बस उन्हीं की चर्चा होने लगी. घर के अंदर उनका अंदाज, उनकी बातें और उनका बिंदास रवैया दर्शकों को एंटरटेन कर रहा था. लेकिन धीरे-धीरे मामला हद पार करता नजर आया.

पूरे घर में फैलायी कचरा

नए प्रोमो में दिखाया गया है कि राखी ने घर में जमकर हंगामा किया. उन्होंने पूरे घर में कचरा फैला दिया, कंटेस्टेंट्स के बेड गंदे कर दिए और माहौल पूरी तरह बिगाड़ दिया. हॉल में बैठे सभी घरवाले ये सब देखते रह गए और तभी बिग बॉस की कड़ी आवाज गूंजती है.

कन्फेशन रूम में बुलाते हैं बिग बॉस

बिग बॉस राखी को फटकार लगाते हुए कन्फेशन रूम में बुलाते हैं. वहां उन्हें साफ-साफ कहा जाता है कि उन्होंने घर का बुरा हाल कर दिया है और अब उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. इतना ही नहीं, ये भी बताया जाता है कि होस्ट ने भी उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई है.

घर से बाहर करने का देते हैं आदेश

जैसे ही बिग बॉस टीम को उन्हें बाहर निकालने का आदेश देते हैं, राखी हैरान रह जाती हैं. वो बार-बार पूछती हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया? वह शो में बने रहने की गुहार लगाती हैं, लेकिन बिग बॉस इस बार सुनने के मूड में नहीं दिखते.

बाउंसर राखी को करते हैं बेघर

प्रोमो में नजर आता है कि टीम के लोग अंदर आते हैं और दो बाउंसर राखी को पकड़कर बाहर की ओर ले जाते हैं. राखी चिल्लाती रह जाती हैं, लेकिन उन्हें कन्फेशन रूम से बाहर घसीट लिया जाता है. ये पूरा सीन घर के अंदर और बाहर दोनों जगह सनसनी मचा रहा है.

यह भी पढ़ें: The 50: अरबाज ने प्रिंस को मारा जोरदार थप्पड़, लायन ने किया घर से बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >