अक्षय कुमार की हाई एनर्जी होस्टिंग से Wheel Of Fortune सुपरहिट, 25 नए एपिसोड जुड़े

Wheel Of Fortune Show को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद 40 से बढ़ाकर 65 एपिसोड कर दिए गए. जानिए कैसे यह शो अक्षय कुमार की टीवी पर तीसरी बड़ी सफलता बना.

Wheel of Fortune Show को शुरू में सिर्फ 40 एपिसोड के लिए प्लान किया गया था. मतलब मेकर्स इसे एक लिमिटेड सीरीज की तरह देख रहे थे. लेकिन शो को दर्शकों का इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला कि अब इसमें 25 और एपिसोड जोड़ दिए गए हैं. यानी अब यह शो कुल 65 एपिसोड तक चलेगा. आइए समझते हैं क्यों यह फैसला लिया गया और कंटेस्टेंट्स यहां कैसे खलते हैं गेम.

क्यों बढ़ाए गए एपिसोड?

अक्षय कुमार का होस्टिंग अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है. वह मजेदार भी हैं, एनर्जेटिक भी और कंटेस्टेंट्स के साथ बहुत नेचुरल तरीके से जुड़ते हैं. शो को फैमिली ऑडियंस भी पसंद कर रही है.यही वजह है कि चैनल ने इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी देखकर इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया.

दर्शक इस शो को Sony Entertainment Television पर टीवी में और Sony LIV पर ऑनलाइन भी देख रहे हैं.

चैनल के लिए भी बड़ी कामयाबी

गेम शो के मामले में Kaun Banega Crorepati पहले से ही बड़ी पहचान रखता है. अब Wheel Of Fortune को भी उसी तरह की सफलता मिलती दिख रही है.

इससे चैनल को एक और मजबूत गेम शो मिल गया है.

टीवी पर अक्षय का मजबूत रिकॉर्ड

अक्षय कुमार पहले भी टीवी पर काम कर चुके हैं. उन्होंने MasterChef India को होस्ट किया था और जज भी रहे थे. इसके अलावा वह Fear Factor: Khatron Ke Khiladi के कई सीजन का चेहरा रहे हैं.

अब Wheel Of Fortune के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ फिल्मों के नहीं, बल्कि टीवी के भी बड़े स्टार हैं.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून कैसे खेला जाता है?

इस गेम शो में कंटेस्टेंट्स एक बड़ा, मजेदार कार्निवल-स्टाइल व्हील घुमाते हैं. व्हील पर ₹1 से लेकर ₹1 करोड़ तक की कैश वैल्यू होती है. उनका मकसद वर्ड पजल्स को सही-सही सॉल्व करना होता है.

खेल के दौरान खिलाड़ी लेटर्स को घुमाते हैं, वॉवल्स खरीदते हैं और पजल्स को पूरा करने की कोशिश करते हैं. जब समय कम होता है, तो “फाइनल स्पिन” नाम का स्पेशल राउंड खेला जाता है. शो में हिंदी और रीजनल भाषा के पजल्स, बॉलीवुड थीम वाले पजल्स और लोकल कल्चरल रेफरेंस भी शामिल होते हैं, ताकि दर्शकों को और मजा आए.

यह भी पढ़ें: लास्ट मोमेंट के ब्रीफकेस गेम ने पलटी बाजी, घर से बेघर हुए दो कंटेस्टेंट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >