The 50 Elimination: द 50 ने अपने लेटेस्ट एपिसोड में ड्रामा, सस्पेंस और हाई-वोल्टेज इमोशंस का ऐसा तड़का लगाया कि सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. एपिसोड 15 में न सिर्फ तीखी बहसें देखने को मिलीं, बल्कि एक चौंकाने वाला डबल एलिमिनेशन भी हुआ जिसने गेम को पूरी तरह बदल दिया. आइए बताते हैं एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम और एपिसोड की पूरी डिटेल.
कैसे शुरू हुआ सारा झगड़ा?
एक रूटीन पैलेस टास्क चल रहा था, लेकिन उसके नतीजे आते ही घर दो हिस्सों में बंट गया. जहां टीम निक्की और टीम अर्चना सेफ हो गईं, जबकि टीम नेहल और टीम कृष्णा अनसेफ जोन में चली गईं.
फॉर्मेट के मुताबिक, नेहल और कृष्णा को पांच-पांच कंटेस्टेंट्स को डेंजर जोन में भेजने का हक मिला. बस यहीं से टेंशन बढ़ गई. जिन खिलाड़ियों की मजबूत दोस्ती या अलायंस नहीं थी, उन्हें सबसे ज्यादा डर लगने लगा.
आरुषि और करण पटेल की तीखी बहस
डेंजर जोन की लिस्ट फाइनल होने से पहले ही आरुषि और करण पटेल के बीच जोरदार बहस छिड़ गई. आरुषि का कहना था कि उनके पीछे कोई मजबूत ग्रुप नहीं है, इसलिए अगर उनका नाम डेंजर जोन में गया तो वह आसानी से बाहर हो सकती हैं. बहस के दौरान करण ने उन्हें “नेगेटिव” कहा. इस पर आरुषि भड़क गईं और बोलीं, “तुम घमंडी हो करण पटेल.”
इसके बाद माहौल और बिगड़ गया. नेहल ने करण का साथ दिया और आरुषि को ‘नार्सिसिस्टिक’ कहा. रिद्धि ने भी तीखी बात कहते हुए उन्हें ‘दोमुंहा और सांप’ तक कह दिया. देखते ही देखते बहस चिल्लाने और पर्सनल कमेंट्स तक पहुंच गई. महल में छुपी नाराजगी खुलकर सामने आ गई.
ब्रीफकेस ट्विस्ट ने बदल दी किस्मत
इसके बाद आया सबसे बड़ा ट्विस्ट. डेंजर जोन वाले कंटेस्टेंट्स के सामने दस ब्रीफकेस रखे गए, जिनमें सेफ, अनसेफ या एग्जिट कार्ड छिपे थे. आखिरी सेकंड पर कृष्णा ने अपना ब्रीफकेस आरुषि से बदल लिया. यह फैसला कृष्णा के लिए सही साबित हुआ, क्योंकि उनके नए ब्रीफकेस में सेफ्टी कार्ड निकला. लेकिन आरुषि के हाथ जो ब्रीफकेस आया, उसमें एग्जिट ऑर्डर था. और इसी के साथ उनका सफर अचानक खत्म हो गया.
फिर हुआ डबल एलिमिनेशन
आरुषि के बाहर जाने के बाद भी ड्रामा खत्म नहीं हुआ. बाकी अनसेफ कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर वोटिंग का सामना करना पड़ा. सबको अपने लिए सपोर्ट जुटाना था. जब वोट गिने गए, तो तेजस्वी को सबसे कम वोट मिले. इस वजह से उन्हें भी शो छोड़ना पड़ा.
इस तरह एपिसोड 15 डबल एलिमिनेशन वाला एपिसोड बन गया, जहां एक ही रात में दो कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए.
अब तक के एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
अब तक शो से वंशज सिंह, उर्वशी ढोलकिया, सौरभ घाडगे, सुमैरा शेख, आरुषि, तेजस्वी और अर्चित कौशिक बाहर हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: मौसम चाहे कोई भी हो, घर बैठे पाएं इस हफ्ते का पूरा OTT एंटरटेनमेंट, लिस्ट जानें
