TMKOC: अपने बापूजी चंपकलाल से उम्र में बड़े हैं जेठालाल, आत्माराम-बबीता जी के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल का हर एक एपिसोड काफी मजेदार होता है. ऐसे में क्या आप जानते है कि जेठालाल उम्र में अपने ऑनस्क्रीन पिता से बड़े है. जी हां और शिक्षक की भूमिका निभाने वाले भिड़े रियल लाइफ में मैकेनिकल इंजीनियर है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अगर कोई टेलीविजन शो है, जिसे हर ऐज ग्रुप के लोग देखना पसंद करते हैं, तो वह निश्चित रूप से तारक मेहता का उल्टा चश्मा है. असित कुमार मोदी का सिटकॉम पिछले 15 वर्षों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते है. चाहे वो जेठालाल और भिड़े की लड़ाई हो या फिर गोकुलधाम सोसाइटी में टप्पू सेना की मस्ती. हर एक फ्रेम काफी हंसाने वाला होता है. सीरियल के कई कलाकार बदल गए, लेकिन इसने अपना चार्म नहीं खोया. लोग अब भी दिशा वकानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइये आज इस सीरियल के बारे में कुछ मजेदार बात बताते हैं.

उम्र में चंपक चाचा से बड़े हैं जेठालाल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अमित भट्ट, दिलीप जोशी के पिता की भूमिका निभाते हैं. अभिनेता ने चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा की भूमिका निभाई है, जबकि दिलीप जेठालाल के कैरेक्टर में नजर आते हैं. हालांकि असल जिंदगी में दिलीप, अमित से बड़े हैं. एक्टर 52 वर्ष के हैं जबकि अमित 48 वर्ष के हैं. दोनों की जुगलबंदी देखना काफी एंटरटेनिंग होता है. जब भी बापूजी जेठिया को जल्दी उठने और किसी चीज के लिए डांटते हैं, तो दर्शक इसे खूब एंजॉय करते हैं.

Also Read- TMKOC: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था ‘जेठालाल’ के रोल का ऑफर, ऐसे मिला दिलीप जोशी को मौका

Also Read- TMKOC: तो ‘जेठालाल’ नहीं यह किरदार निभाते दिलीप जोशी, क्‍या आपको पता है ?

Also Read- TMKOC के सोढ़ी को बिग बॉस से मिला था ऑफर, इस पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं काम, जानें गुरुचरण सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें

आत्माराम तुकाराम भिड़े रियल लाइफ में हैं मैकेनिकल इंजीनियर

गोकुलधाम सोसाइटी के एकमेव सेक्रेटरी आत्माराम तुकाराम भिड़े यानी मंदार चंदवाडकर यूं तो सीरियल में सीधे-साधे शिक्षक की भूमिका निभाते है, लेकिन क्या आप जानते हैं रियल लाइफ में एक्टर मैकेनिकल इंजीनियर है. एक्टिंग में आने से पहले वह दुबई के एक कंपनी में अच्छा-खासा पैसा कमा रहे थे. हालांकि वहां उनका मन नहीं लगा और उन्होंने जॉब छोड़ दिया.

मुनमुन दत्ता एक्टिंग के अलावा कई फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता उर्फ ​​बबीता जी अपनी ग्लैमरस अदाओं से दर्शकों को खूब इम्प्रेस करती है. वह सीरियल में अय्यर की पत्नी का रोल निभाती है, लेकिन जेठालाल संग उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है. मुनमुन एक एक्टर के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर और डांसर भी है. उन्होंने कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स भी किए है. वह शाहरुख खान संग एक ऐड में नजर आ चुकी हैं. सीरियल में मिसेज हाथी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर एकता कपूर के मशहूर शो कसम से का हिस्सा रह चुकी हैं.

Also Read- Aashram की शूटिंग के तुरंत बाद सचिन श्रॉफ को ऑफर हुआ था TMKOC, इस एक्टर ने हामी भरने की दी थी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >