TMKOC छोड़ने के बाद सड़क पर भटके 'गोली', दूसरे के घर जाने की रिक्वेस्ट की तो पुरानी सोनू बोली- मेरे यहां आ जाओ

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद कुश शाह का एक वीडियो सामने आया. जिसमें वह सड़को पर लोगों के घर जाने की रिक्वेस्ट करते दिखे. कई लोगों ने उन्हें मना कर दिया. आइये जानते हैं पुराने गोली के साथ हुआ क्या है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने भले ही शो को अलविदा कह दिया है. लेकिन फैंस उन्हें याद जरूर करते हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. कुश ने साल 2024 में आगे की पढ़ाई के लिए सीरियल को बाय-बाय कहा था और इंटरनेशनल रिलेशंस पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गए. अब एक्टर ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है. प्रोमो में वह अपने फूड लव और कुकिंग पैशन के बारे में बात करते दिखे.

दूसरे के घर खाना बनाते दिखे कुश शाह

इस कुकिंग सीरीज में कुश शाह फैंस और दर्शकों के घर जाकर खाना बनाएंगे. वीडियो में वह सड़कों पर भटक रहे हैं और सबसे कहते हैं कि आज मैं रैंडम किसी के घर पर जाकर खाना बनाऊंगा. फिर वह दूसरे लोगों से भी पूछते हैं कि आपके घर खाना बनाऊं क्या. कई तो मना कर देते हैं. फिर पुराने गोली कहते हैं कि आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, अब पेबैक करने का समय आ गया है. फिर एक अंकल हामी भरते हैं और उसे अपने छोटे से घर में लेकर जाते हैं. वहां कुश कढ़ी बनाते हैं. वहीं बाहर बच्चों और बड़ों की भीड़ जमा हो जाती है. सब गोली गोली चिल्लाते हैं.

कुश ने स्टार्ट किया यूट्यूब चैनल

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'देखा जाए तो यूट्यूब वीडियो बनाना काफी सिंपल लगता है. रिकॉर्ड करो, एडिट करो, अपलोड करो. पर पता नहीं कैसे, मुझे उस आखिरी बटन को दबाने में 5 साल लग गए. मैं काफी टाइम से चैनल स्टार्ट करने की सोच रहा था. बहुत ओवरथिंक किया, प्लान बनाया, डाउट किया, डिले किया… और फिर से प्लान किया. पर आज फाइनली मैंने अपलोड बटन दबा ही दिया. सो ये सिर्फ मेरा पहला वीडियो नहीं है, बल्कि मेरा खुद के माइंडब्लॉक से बाहर आने का मोमेंट है. वेलकम टू माई यूट्यूब चैनल.'

कुश शाह के वीडियो पर फैंस का कमेंट

कुश शाह के वीडियो पर पुरानी सोनू झील मेहता ने लिखा, मेरे घर कब आ रहे हो. एक यूजर ने लिखा, "तुम खाना बना रहे हो... तुमने तो पढ़ाई के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ा था ना." एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आप क्यों नहीं टीएमकेओसी में फिर से कमबैक कर लेते हो... बहुत अच्छा लगता था, आपकी जेठालाल की मस्ती." एक अन्य यूजर ने लिखा, "गोली बेटा मस्ती नहीं.. डॉक्टर बनना था शेफ नहीं."

ये भी पढ़ें: TMKOC: 16 साल बाद ‘गोली’ ने क्यों छोड़ा था शो? कहा था- ऐसा लगा जैसे ब्रेकअप हो रहा हो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >