Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah में होगी नई एंट्री, वर्मा जी के यहां रहने आएगी नई फैमिली, टेंशन में हैं भिड़े

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से अक्सर दर्शकों को इम्प्रेस करता है. ऑनएयर होने के 17 साल बाद भी शो टीआरपी चार्ट में अपनी पकड़ बनाए हुए है. अब आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा होने वाला है, क्योंकि शो में नई एंट्री होगी. जिसमें वर्मा जी के यहां नई फैमिली रहने आ रही है.

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. गोकुलधाम सोसाइटी में हर दिन कोई न कोई नई टेंशन आती है, जो फैंस के घरों में हंसी लेकर आती है. चाहे वह जेठालाल हो या फिर भिड़े, पोपटलाल, टप्पू सेना, सभी अपनी एक्टिंग से खूब हंसाते हैं. अब सीरियल में नई एंट्री होने वाली है. जी हां सोसाइटी में रहने एक फैमिली आ रही है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी नई एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अकपमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि वर्मा जी के घर में एक नई फैमिली रहने के लिए आने वाली है. दरअसल मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो के अनुसार सभी पुरुष मंडली सोडा शॉप पर बैठे रहते हैं. तभी सोढ़ी भिड़े को कहता है कि यह तो खुशी की बात है कि गोकुलधाम सोसाइटी में नई फैमिली रहने आने वाली है. तभी भिड़े कहता है कि खुशी की बात है, लेकिन कौन आने वाला है, कैसे लोग है, यह सब पता होना चाहिए.

वर्मा जी के फ्लैट में आएंगे नए मेहमान

सोढ़ा शॉप पर मौजूद लोग एक के बाद एक सवाल भिड़े से पूछते हैं. जिसमें क्या नई फैमिली भाड़े पर रहने आने वाले हैं, वर्मा जी ने कुछ बताया नहीं. इसपर भिड़े कहते हैं कि ज्यादा पता नहीं, बस वर्मा जी ने यह कहा है कि नई फैमिली रहने आने वाली है. तब जेठालाल पूछते हैं कि उनके रिश्तेदार है, नाम तो पता होगा… वह कहां से आ रहे हैं. भिड़े कंफ्यूज होकर बस पता नहीं कहते हैं.

गोकुलधाम सोसाइटी में दौड़ा करंट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे गोकुलधाम सोसाइटी में करंट दौड़ती है और जो भी कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान यूज करता है, उसे शॉक लगता है. इससे वह भिड़े को फोन करते हैं और मीटर बॉक्स ठीक करवाने के लिए कहते हैं, लेकिन भिड़े ने चाबी किसे दी है, इस बात की जानकारी नहीं है. फिर वर्मा जी के यहां काम करने वाला शख्स आता है और सब ठीक करता है.

यह भी पढ़ें- Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉर्डर 2 नहीं OTT फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल, मचाएंगे तबाही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >