Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े की टेंशन बढ़ाने शो में हुई नई एंट्री, एक साथ कई लोग सोसाइटी को करेंगे जगमग

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कहानी में नया मोड़ आने वाला है, क्योंकि वर्मा जी के फ्लैट में नई फैमिली आने वाली है. भिड़े सहित सभी पुरुष मंडली इसपर बात करते हैं, तभी मिस्ट्री परिवार की एंट्री होती है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. यहां हर दिन गोकुलधाम सोसाइटी में कई ड्रामा होता है, जो फैंस को खूब लोटपोट करता है. लेटेस्ट कहानी वर्मा जी के फ्लैट के इर्द-गिर्द घूम रही है. दरअसल उनके फ्लैट में कोई नई फैमिली रहने आने वाली है, जिससे सोसाइटी वालों काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और भिड़े टेंशन में है.

गोकुलधाम सोसाइटी में हुई नई एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि गोकुलधाम सोसाइटी में बापूजी, भिड़े, पोपटलाल, सोढ़ी और हाथी बात कर रहे होते हैं, कि वर्मा जी के फ्लैट में कब से नई फैमिली रहने के लिए आएगी. तभी जेठालाल भी आते हैं और पूछते हैं कि वर्मा जी ने कुछ अपडेट दिया. इसपर भिड़े कहते हैं कि वह आधी अधूरी बातें बताते हैं. तभी बापूजी कहते हैं कि नई फैमिली आएगी, तो हमारा गोकुलधाम परिवार और बड़ा हो जाएगा. वह भिड़े से पूछते हैं कि क्या उसने नई फैमिली के लिए तैयारी कुछ की. इसपर भिड़े तुरंत कहते हैं कि टप्पू सेना ने खास इंतजाम किया है.

सोसाइटी में वर्मा जी के यहां रहने आई नई फैमिली

कॉमेडी शो के आने वाले एपिसोड में तुरंत अब्दुल की एंट्री होती है, वह कहता है कि भिड़े भाई, नई फैमिली फाइनली आ गई है. तभी सोसाइटी में एक ट्रक आता है और सभी पुरुष मंडली इसे देखने लगते हैं. अपकमिंग एपिसोड में नए लोगों के चेहरे से पर्दा उठेगा, ये परिवार कौन सा नया ड्रामा लेकर आते हैं, यह देखना वाकई मजेदार होने वाला है.

पोपटलाल को है ये उम्मीद

शो के पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि पोपटलाल को उम्मीद है कि नई फैमिली में कोई अच्छी सी कन्या भी हो सकती है, जिससे उनकी शादी हो जाए. वह भिड़े से कहता है कि नए परिवार के साथ अच्छे से व्यवहार करना है, तभी वह हमें अच्छा समझेंगे.

यह भी पढ़ें- Phir Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबू भैया के बिना श्याम…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >