Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े के घर के बाहर मिली रहस्यमयी चीज, निकला ऐसा सामान कि सोसाइटी में मचा हड़कंप

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया जाएगा कि गोकुलधाम सोसाइटी में पुलिस आती है. भिड़े के घर के बाहर ऐसा कुछ होता है, जिसे देखकर सोसाइटी के लोग परेशान हो जाते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोकुलधाम सोसाइटी में पुलिस आती है. पुलिस भिड़े के घर के बाहर रखे बोरे की चेकिंग करती है. सोसाइटी के लोग भिड़े को फोन करते हैं, लेकिन वह फोन नहीं उठाता. भिड़े, माधवी और सोनू जब सोसाइटी वापस लौटते हैं, तो पुलिस की गाड़ी देखकर काफी घबरा जाते हैं. जब वह अपने फ्लैट पहुंचते है, तो वहां देखते हैं कि पूरी सोसाइटी के लोग वहां पर जमा है.

भिड़े के घर के बाहर मिला ये सामान

पोपटलाल, भिड़े, माधवी और सोनू से पूछता है कि वह फोन क्यों नहीं उठा रहे थे. भिड़े कहता है वह लोग मंदिर गए थे और इस वजह से फोन घर पर रह गया. भिड़े पुलिस से पूछते हैं कि वहां यहां क्या कर रहे. पुलिस बताते है कि उनके घर के बाहर किसी ने बड़ा सा बोरा रख दिया है. सबके दिमाग में ये चल रहा कि उस बड़े से बोरे में क्या है. पुलिस जब उस बोरे को छूते है तो उसके हाथ में कुछ चुभता है. पोपटलाल कहता है कि उसने भी जब उसे टच किया तो उसे भी कांटे जैसा कुछ महसूस हुआ. बबीता जी, रौशनी भाभी और सब लोग ध्यान से देखते हैं कि उसमें क्या है.

गोकुलधाम सोसाइटी की औरतें पड़ी धर्म संकट में

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड का टीजर भी सामने आया है. टीजर में दिखाया गया कि सुनीता से गोकुलधाम सोसाइटी के लोग सब्जी खरीदने वाले होते हैं. तभी वहां भिड़े और माधवी आ जाते हैं. भिड़े कहता है कि ‘सुनीता आज तुम से कोई कटहल नहीं खरीदने वाला क्योंकि सबको मैंने अपने गांव से आए हुए कटहल दिए है.’ सुनीता अपने मन में सोचती है कि उसके पास जो कटहल है वह तो गोकुलधाम सोसाइटी की औरतों ने उसे दी है.

यह भी पढ़ें-  The Family Man 3 Release: इस महीने रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3, मनोज बाजपेयी को कड़ी टक्कर देगा ये एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >