Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इन 2 किरदारों की हुई एंट्री, पोपटलाल की लाइफ में आएंगी खुशियां

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से ही दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट करता है. अब सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दो नई एंट्री हुई है. जी हां आपने सही पढ़ा. पोपटलाल की लाइफ में खुशियां आई हैं और एक बार फिर उनकी शादी होने वाली है. जी हां मधुबाला का रिश्ता उनके लिए आया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. अब शो में दो नई एंट्री हुई है. फाइनली इंस्पेक्टर चालू पांडे जो अक्सर फोन पर अपनी पत्नी बासुंदी से बात किया करते थे, उनका चेहरा मेकर्स ने दिखा ही दिया. इसके अलावा एक बार फिर पोपटलाल की शादी के लिए एक रिश्ता आया है. मधुबाला नाम की एक लड़की ने सीरियल ने एंट्री की है.

पोपटलाल की शादी का ट्रैक होगा मजेदार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार हो गए हैं. जहां पूरा गोकुलधाम सोसाइटी इन-दिनों पोपटलाल की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है. बीते एपिसोड में चालूपांडे अपनी पत्नी और मधुबाला और उनके पिता के साथ पोपटलाल के घर पर पहुंचते हैं. वहां सभी एक दूसरे से बात करते हैं. हालांकि जब पोपटलाल और मधुबाला अकेले में बात करने जाते है, तो मधु अपनी फैमिली को बुलाती है और अकेले मिलने का प्रस्ताव रखती है.

Also Read- TMKOC: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था ‘जेठालाल’ के रोल का ऑफर, ऐसे मिला दिलीप जोशी को मौका

Also Read- TMKOC: तो ‘जेठालाल’ नहीं यह किरदार निभाते दिलीप जोशी, क्‍या आपको पता है ?

Also Read- TMKOC के सोढ़ी को बिग बॉस से मिला था ऑफर, इस पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं काम, जानें गुरुचरण सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें

क्या गोकुलधाम सोसाइटी छोड़ देंगे पोपटलाल

इस बात को सुनकर पोपटलाल डर जाता है और उसे शक होता है कि कहीं ये भी रिश्ता के लिए ना तो नहीं कह देगी. हालांकि चंपक चाचा कहते हैं कि वह पॉजिटिव सोचे. लेकिन पोपटलाल इस बार शांत नहीं रहेंगे. उन्होंने एक कठिन फैसला लिया और कहा कि अगर इस बार उनकी शादी टूट गई तो वो हमेशा के लिए गोकुलधाम सोसाइटी छोड़ देंगे. अब आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होंगे, क्योंकि पोपटलाल की लाइफ का ड्रामा दर्शकों के घरों में हंसी लेकर आएगा.

Also Read- Aashram की शूटिंग के तुरंत बाद सचिन श्रॉफ को ऑफर हुआ था TMKOC, इस एक्टर ने हामी भरने की दी थी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >