Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कुछ एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगे जेठालाल, कारण जान लगेगा झटका

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने वाले एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि गोकुलधाम सोसाइटी वाले ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए हैं और उनके लाखों रुपये डूब गए. इसके अलावा अब जेठालाल भी सोसाइटी में कई दिनों तक दिखाई नहीं देंगे. कारण जानकर आपको भी झटका लगेगा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हर एक कैरेक्टर से दर्शक काफी जुड़े हुए हैं. जेठालाल-भिड़े की नोकझोंक हो, या फिर पोपटलाल का हर बात पर कैंसिल करना, सीरियल के एपिसोड्स फैंस के घरों में हंसी का ओवरडोज लेकर आते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में गोकुधाम सोसाइटी वाले ऑनलाइफ घोटाले में फंस गए हैं. उनके लाखों रुपये झटके में डूब गए.

कुछ एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगे जेठालाल

हालांकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखने वाले दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि कुछ एपिसोड में जेठालाल नजर नहीं आने वाले हैं. जी हां वह व्यापारी मंडल संग हिमालय चले गए हैं. वहां कुछ दिनों तक वह रहेंगे. एक्टर अपना फोन भी नहीं लेकर गए है, जिससे कोई उन्हें कॉन्टैक्ट कर पाए. इसी बीच जेठालाल ने भी पैसों की बारिश ऐप पर 15 लाख रुपये लगाए थे, जो अब डूब गए हैं.

बुरे फंसे गोकुलधाम सोसाइटी वाले

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि गोकुलधाम सोसाइटी वालों ने पैसों की बारिश ऐप पर पैसे लगाए. जिससे शुरुआत में तो उन्हें अच्छे रिटर्न आए. हालांकि बाद में एक स्कीम बताया गया, जिसमें पैसे एक साथ में डबल हो जाते हैं. इसपर भिड़े से लेकर तारक, सोढ़ी, अय्यर और अब्दूल ने खूब लाखों रुपये लगाए. हालांकि दूसरे दिन जब सबने ऐप खोला, तो वह गायब हो गया.

चालू पांडे क्या ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों को खोज पाएंगे

तभी सोसाइटी वाले चालू पांडे के पास पहुंचे और उन्हें सारा मामला बताया. तब साइबर क्राइम वालों ने बताया कि वह ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए हैं और उनका सारा पैसा डूब गया. इस बात से भिड़े बेहोश हो गया और सदमें में आ गया है. क्या गोकुलधाम सोसाइटी वाले अपने पैसे निकाल पाएंगे या फिर उनकी मेहनत की कमाई कभी नहीं लौटेगी.

यह भी पढ़ें- Thug Life Advance Booking: कमल हासन ठग लाइफ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >