Bigg Boss OTT 2 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री! नाम सुन लगेगा झटका

तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों लगातार खबरों में है. हाल ही में मिसेज सोढ़ी का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. एक्ट्रेस ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से दर्शकों को गुदगुदा रहा है. ये एक पॉपुलर कॉमेडी शो है. हालांकि कुछ समय से शो चर्चा में है. शो और इसके निर्माता विवादों में फंस गए हैं. मिसेज सोढ़ी का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने निर्माता असित कुमार मोदी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए. कहा जा रहा था कि ये सब पब्लिसिटी स्टंट है और वो बिग बॉस या किसी रियलिटी शो में प्रवेश करना चाहती हैं. इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने अब चुप्पी तोड़ी है.

बिग बॉस में नजर आएंगी जेनिफर मिस्त्री?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप असित मोदी पर लगाया. उसके बाद उनके शो छोड़ने की खबर ने सभी को चौंका दिया. टेली चक्कर के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनके आरोप एक पब्लिसिटी स्टंट हैं और वह बिग बॉस या किसी रियलिटी शो में जाना चाहती है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “बिल्कुल नहीं, कोई दिलचस्पी नहीं है.”

‘मुझे लगता है कि बिग बॉस 3 महीने के…’

आगे जेनिफर मिस्त्री ने कहा, 19 साल से यह इंडस्ट्री और 15 साल से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ, किसी ने कभी भी मेरे बारे में कुछ भी विवादित नहीं सुना. अगर वे मुझसे संपर्क करते हैं, तो मैं उस समय सोचूंगी. मैं अपने भविष्य की योजना नहीं बनाती, मैं बहुत ही घरेलू व्यक्ति हूं. कोई भी चीज पब्लिसिटी के लिए नहीं है. मुझे लगता है कि बिग बॉस 3 महीने के लिए होता है और अगर मैं वहां गई तो एक हफ्ते में ही वापस आ जाऊंगी. क्योंकि मैं अपने परिवार के बिना नहीं रह सकती. कुछ भी प्लान नहीं किया है.

मोनिका भदौरिया ने कही थी ये बात

जेनिफर मिस्त्री के बाद, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अन्य कलाकारों जैसे मोनिका भदौरिया, प्रिया आहूजा ने भी शो के सेट पर काम के माहौल के बारे में बात की. मोनिका ने शो में काम करने को टॉर्चर बताया था. उसने कहा कि उसी दौरान उसके मन में सुसाइड करने के विचार आते थे. उसने यह भी कहा कि शो के माहौल ने उसे शो छोड़ने पर मजबूर कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >