Look Back 2024: जेठालाल के शो छोड़ने की धमकी से लेकर बबीता जी-टप्पू की सगाई तक, विवादों में रही TMKOC

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बना रहता है. साल 2024 में भी कॉमेडी शो खूब लाइमलाइट बटोरी. जिसमें मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबरें शामिल है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल अपने दिलचस्प एपिसोड से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियां बटोरता है. आइये जानते हैं साल 2024 में किन मुद्दों पर कॉमेडी शो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहा.

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की अफवाहें

मार्च में, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता को लेकर खबरें आई कि उन्होंने टप्पू उर्फ राज अनादकट संग सगाई कर ली है. कपल ने एक प्राइवेट फंक्शन में रिंग एक्सेंज की. हालांकि दोनों ही स्टार्स ने इन बातों को अफवाह और झूठा बताया.

जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर लगाए कई आरोप

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस उस वक्त हैरान रह गए, जब रोशन भाभी की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने निर्माता असित मोदी के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया. उन्होंने कहा कि सेट पर उन्हें काफी परेशान किया जाता था. एक्ट्रेस ने यह केस जीत लिया. और कोर्ट ने असित को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया.
गुरुचरण सिंह अचानक हो गए थे.

गुरुचरण सिंह हो गए थे गायब

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह अचानक गायब हो गए थे. उनके परिवार ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था. हालांकि गुम होने के 26 दिन बाद एक्टर घर आ गए. वापस लौटने पर गुरुचरण ने खुलासा किया कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर थे.

पलक सिंधवानी ने अचानक छोड़ा सीरियल

सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी ने अचानक शो छोड़ दिया. उन्होंने शो के निर्माताओं पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि उन्हें बिना काम के आंधे घंटे के शूट के लिए पूरा दिन बैठाया जाता था. हालांकि असित कुमार मोदी ने इन आरोपों को झूठ बताया.

दिलीप जोशी और असित मोदी की तीखी बहस

नवंबर में दिलीप जोशी और असित मोदी के बीच तीखी नोकझोंक की खबरें सामने आईं. यह बहस कथित तौर पर अगस्त में हुई, जब दिलीप ने छुट्टी का अनुरोध किया. हालांकि जब एक्टर को नजरअंदाज कर दिया गया. तब उनके झगड़े बढ़ गए और गुस्से में दिलीप ने असित का कॉलर पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दी. हालांकि, बाद में दिलीप ने दावों को “निराधार” बताया.

Also Read- Mufasa The Lion King: शाहरुख खान ने आर्यन और अबराम संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन नहीं था कि वे…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोली- खतरनाक जाल से कैसे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >