Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो की सफलता पर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भगवान का ग्रेटफुल हूं और…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज हर उम्र के लोगों को पसंद है. शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने शो की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल गड़ा का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को आज कौन नहीं जानता. शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग बेहद जबरदस्त है. उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया है. साल 2008 में जब सीरियल शुरू हुआ था, तब से ही वह इस सो से जुड़े हुए हैं. उनके एक्सप्रेशंस और डायलॉग बोलने का तरीका आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो को 16 साल से ज्यादा हो गया है. एक्टर ने सो की सफलता पर रिएक्ट किया है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सफलता पर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर था. शो की सफलता पर ईटाइम्स संग बातचीत में दिलीप जोशी ने कहा ”तारक मेहता शो अब शो सिर्फ एक शो नहीं, ये मिलियन्स लोगों के इमोशन है. प्यार और सपोर्ट जो मिलता है शो को वह शानदार है. मैं भगवान का ग्रेटफुल हूं और मानता हूं कि कोई डिवाइन पावर है. साथ ही हमारे दर्शकों को आशीर्वाद है जो हमें 17 सालों से आगे बढ़ा रही है. आज के समय में जहां शो कुछ ही महीनों के अंदर ही खत्म हो जाते हैं. वहां तारक मेहता लगातार आगे बढ़ रहा है. 16-17 सालों से कई शो आए और गए सब टीवी पर, लेकिन हमारा शो फेवरेट बना हुआ है और इसे दर्शकों से प्यार और सराहना मिल रहा.”

दिलीप जोशी ने कही ये बात

दिलीप जोशी ने आगे कहा कि ”जब मैं लोगों से मिलता हूं तो वह कहते हैं कि सर हमारा तो पूरा बचपन आपको देखते-देखते गुजरा है. हम आपको देखते हुए बड़े हुए हैं. शो 17 साल से चला आ रहा है, हम जब स्कूल में थे तब भी देखते थे, कॉलेज में गए, तभ देखा और अब जॉब ज्वाइन कर लिया है, शादी हो गई है और फिर भी आपको शो देख रहे हैं. एक पूरी जेनरेशन हमारे शो को देखकर बड़ी हुई है.”

यह भी पढ़ेंSalaar Re-Release Collection: सालार दोबारा रिलीज होने पर हिट हुई या फ्लॉप, प्रभास की फिल्म ने कर लिया इतने करोड़ का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >