Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में हुई नई हसीना की एंट्री, जिसका पोपटलाल-भिड़े संग होगा खास कनेक्शन, जानें सबकुछ

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में आई भूतनी ‘चकोरी’ दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. दर्शक उसकी खूबसूरती और एक्टिंग के फैन हो गए हैं. और उसके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं. ऐसे में आइये स्वाति की बैकग्राउंड, सोशल मीडिया एक्टिविटी और इस हॉरर ट्रैक से जुड़ी डिटेल्स बताते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah बीते 17 वर्षों से छोटे पर्दे पर दर्शकों को हंसी का डोज दे रहा है. अपने दिलचस्प और सामाजिक कहानियों के चलते यह शो आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. वहीं अब मेकर्स ने इस पारिवारिक कॉमेडी में हॉरर का तड़का लगाते हुए दर्शकों को चौंका दिया है. लेटेस्ट ट्रैक में गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्य एक पुराने बंगले में पिकनिक मनाने जाते हैं. लेकिन वहां उनका सामना होता है एक खूबसूरत भूतनी से, जिसका नाम चकोरी है. यह पहले भिड़े को सपने में आकर डरा चुकी है और पोपटलाल को जंगल में एक सामान्य लड़की के रूप में मिल चुकी है.

इस किरदार को निभा रही हैं एक्ट्रेस स्वाति शर्मा, जिन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. ऐसे में यह कौन हैं, आइए आपको बताते हैं.

स्वाति शर्मा कौन हैं?

स्वाति शर्मा 2023 की अमेजन प्राइम फिल्म ‘यारां दियां पौ बारां’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा, वह स्टार भारत के शो ‘शैतानी रस्में’ में भी सपोर्टिंग रोल निभा रही हैं. स्वाति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 43 हजार फॉलोअर्स हैं. अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसा हिट शो करने के बाद अब स्वाति को ज्यादा पहचान मिल रही है. फैंस उनके किरदार को खूब पसंद कर रहे हैं.

पहले भी आए हैं हॉरर ट्रैक

यह पहली बार नहीं है जब तारक मेहता के मेकर्स ने भूत या डरावनी कहानी को शो में शामिल किया हो. इससे पहले भी ऐसे ट्रैक लाए गए हैं, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया. मेकर्स हर बार कुछ नया लाकर दर्शकों का एंटरटेनमेंट लेवल हाई रखते हैं.अब देखना दिलचस्प होगा कि चकोरी का ये डरावना ट्रैक शो में कब तक चलता है और स्वाति इसमें कितने एपिसोड्स तक नजर आती हैं.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office Collection Day 18: ‘सितारे जमीन पर’ की एंट्री से हाउसफुल 5 की नैया डूबी, 18वें दिन हिट या फ्लॉप जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >