TMKOC: बाघा की नई गर्लफ्रेंड देख शॉक्ड हुई बावरी, रोते हुए किया ये, देखें वीडियो

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Bagha New Girlfriend: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में बाघा और बावरी के बीच का इमोशनल ब्रेकडाउन देखा जा सकता है. जहां बाघा को दूसरी लड़की के साथ बावरी पकड़ती है. वह रोते हुए वहां से चली जाती है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Bagha New Girlfriend: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड बाघा और बावरी के इर्द-गिर्द घूम रहा है. दरअसल बाघा, बालम की वजह से बावरी संग ब्रेकअप करना चाहता है. नट्टू काका पूरी महिला मंडल को बताते हैं कि बाघा का किसी और लड़की के साथ चक्कर चल रहा है. सभी देखने के लिए पार्क में जाते हैं. जहां टप्पू लड़की बनकर बाघा संग बैठा रहता है.

Bawri Catches Bagha Red-Handed: बाघा को दूसरी लड़की संग रंगे हाथ पकड़ती है बावरी

गोकुलधाम की महिला मंडल गार्डन पहुंचती है, जहां वह बाघा को एक लड़की के साथ हंसते बातें करते देखती है. मामला तब और गंभीर हो जाता है, जब वह लड़की बाघा से अपने प्यार का इजहार कर देती है. वह कहती है आई लव यू. बाघा भी बिना किसी हिचकिचाहट के उसके प्यार को स्वीकार कर लेता है और आई लव यू टू कहता है. यह सुनकर महिला मंडल शॉक्ड रह जाती है.

TMKOC Latest Episode

Bagha Bawri walk On Different Paths: रोते हुए अलग-अलग राहों पर चलते हैं बाघा और बावरी

बावरी रोते हुए गुस्से में सामने आती है और बाघा को खरी-खोटी सुनाती है. फिर नए प्रोमो में दिखाया जाता है कि बाघा, अपने मंगेतर की खुशी को याद करता है, जिसमें वह पहाड़ों, बड़े घर और आईफोन संग एंजॉय करती है. वह बारिश में रोते हुए सड़क पर चलता है. इधर बावरी भी बारिश में जाती है और अपने बाघा के रोमांटिक पलों को याद करती है.

TMKOC Latest Episode

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Previous Episode: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिछले एपिसोड में क्या हुआ था

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिछले एपिसोड में बाघा ने टप्पू और नट्टू काका से कहा था कि वह बावरी से बेहद प्यार करता है, लेकिन उसकी खुशी के लिए उससे अलग होना चाहता है. बाघा का मानना है कि सच्चा प्यार वही होता है, जिसमें इंसान अपनी खुशी से पहले सामने वाले की खुशी को रखे. उसकी बात सुनकर टप्पू भी भावुक हो जाता है और उसकी मदद करने के लिए तैयार हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के ‘बाघा’ के घर पसरा मातम, 8 महीने पहले मां को खोने के बाद अब पिता का भी हुआ निधन

यह भी पढ़ें- फूट-फूटकर अचानक TMKOC के सेट पर रोने लगे बाघा, को-स्टार ने करवाया शांत, जानें मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >