TMKOC के ‘बाघा’ के बारे में शायद ही जानते होंगे ये बात, एक्टर के बच्चे दिखते हैं उनकी तरह स्मार्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया को शो में बावरी के साथ इश्क लड़ाते देखा जाता है. हालांकि रियल लाइफ में तन्मय शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी है, जो काफी स्मार्ट दिखते हैं.

सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल में दिलीप जोशी, अमित भट्ट, मंदार चंदवादकर, मुनमुन दत्ता, सोनालिका जोशी जैसे लोकप्रिय कलाकार हैं. जिनकी एक्टिंग से दर्शक हंस-हंसकर पागल हो जाते हैं. शो में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया और जेठालाल की जुगलबंदी काफी अच्छी लगती है.

रियल लाइफ में शादीशुदा हैं बाघा

बागेश्वर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जाने-माने किरदारों में से एक हैं. शो में तन्मय के अपोजिट नवीना वाडेकर उर्फ​बावरी हैं. शो में बाघा और बावरी की सगाई हो चुकी है और अभी तक शादी नहीं हुई है. हालांकि असल जिंदगी में तन्मय शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. जैसा कि तन्मय लंबे समय से सिटकॉम का हिस्सा रहे हैं, आइए अभिनेता के बारे में कुछ बाते बताते हैं, जो आप शायद ही जानते होंगे.

गुजराती फिल्म से करियर की शुरुआत

तन्मय वेकारिया की शादी मित्सु वेकारिया से हुई है और कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जीशान और वृष्टि है. गुजराती परिवार में जन्मे और पले-बढ़े तन्मय वेकारिया गुजराती नाटक अभिनेता अरविंद वेकरिया के बेटे हैं. 2006 में, उन्होंने लोकप्रिय शो F.I.R में सुजीत कुमार की भूमिका निभाई. दर्शकों के पसंदीदा बाघा बाद में ‘ढूंढते रह जाओ’ नामक शो में दिखाई दिए.

फिल्मों में भी काम कर चुके हैं बाघा

तन्मय ने अपनी को-स्टार दिशा वकानी के साथ थिएटर भी किया है. 2017 में, तन्मय ने अपनी गुजराती फिल्म की शुरुआत समय चक्र नामक फिल्म से की. तन्मय ने ‘जागरण’ नामक एक लघु फिल्म के लिए हार्दिक साधवानी और ऋत्विक जोशी जैसे निर्देशकों के साथ काम किया है, जिसका प्रीमियर 26 अप्रैल 2022 को सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बावरी से ज्यादा खूबसूरत है बाघा की रियल लाइफ पत्नी, तसवीरों से नहीं हटेगी नजर
तन्मय के किरदार के बारे में

तन्मय शो में बाघा का किरदार निभाते हैं. वह जेठालाल की दुकान, गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में एक भोले और वफादार कर्मचारी का किरदार निभाते हैं. जेठालाल उन्हें और नट्टू काका को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं और वे गोकुलधाम में होने वाले सभी कार्यक्रमों का हिस्सा होते हैं. तन्मय अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर तन्मय के 165k फॉलोअर्स हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >