Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिलीप जोशी ने उन किरदार को किया याद… जिन्होंने शो को कह दिया है अलविदा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब जेठालाल से शो के 16 साल पूरे होने पर बात की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. जहां इस सीरियल ने 16 साल पूरे कर लिए हैं. फैंस ने शो के साथ अभिनेताओं को आगे बढ़ते देखा और उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ भी की. चाहे वो जेठालाल हो या फिर बबीता, भिड़े, पोपटलाल और सोढ़ी. अब सीरियल के इस माइलस्टोन को पूरा होते देख दिलीप जोशी काफी खुश हैं. उन्होंने अपनी जर्नी को लेकर बात की.

शो से मिले प्यार से काफी खुश हैं जेठालाल

दिलीप जोशी ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए कहा, मैं आज आप सभी से मिलना चाहता था, ठीक 16 साल पहले 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हमारा पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था. मुझे आज भी वह दिन याद है, जब असित भाई ने मुझे जेठालाल के रोल के लिए अपने ऑफिस में बुलाया था और उस बातचीत के बाद हमने शूटिंग शुरू की और आज हमें 16 साल पूरे हो गए हैं. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आज भी इस शो को उतना ही प्यार मिल रहा है. दिलीप ने आगे कहा, वे सभी कलाकार जो अब हमारे साथ नहीं हैं, मैं इस मौके पर उन सभी को याद कर रहा हूं. मुझे आशा है कि वे सभी अच्छा कर रहे होंगे.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को 16 साल बाद कुश शाह ने कहा अलविदा, ये शख्स बना नया गोली

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का ये किरदार आज तक नहीं आया है नजर, हर रोज होती है चर्चा, आप जानते हैं कौन है वो

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में आएगा तूफान, पोपटलाल को नहीं छोड़ेगा भिड़े, गोली से हुई बड़ी भूल

दिलीप जोशी ने असित कुमार मोदी को कहा शुक्रिया

दिलीप जोशी ने आगे कहा, दर्शकों का आभार व्यक्त करने का मन हुआ. विशेष रूप से, असित भाई ने मुझे जेठालाल का किरदार दिया और मुझे अपना टैलेंट दिखाने और आप सभी का मनोरंजन करने का मौका दिया. असित भाई और हमारी पूरी टीम को धन्यवाद. इन 16 वर्षों तक हमें देखने, प्यार करने और आशीर्वाद देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद.

बाहर छुट्टियां मना रहे हैं दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने ये भी कहा कि फिलहाल, मैं भारत में नहीं हूं, मैं इस समय अमेरिका में हूं और मुझे यकीन है कि हमारी पूरी टीम शो के 16 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी. मुझे उम्मीद है कि टीम मुझे वहां मिस कर रही होगी, क्योंकि मैं यहां उन्हें बहुत मिस कर रहा हूं. मैं उन सभी को थैंक्यू कहना चाहता हूं. बता दें कि कॉमेडी शो में जेठालाल और दयाबेन का किरदार काफी पॉपुलर है. उनकी जुगलबंदी सभी को खूब पसंद आती है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्यों टूटी मधुबाला संग पोपटलाल की शादी, असित कुमार मोदी बोले- सही समय पर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >