Swatantrya Veer Savarkar OTT Release Date: रणदीप हुड्डा की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Swatantrya Veer Savarkar OTT Release Date: रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे स्टारर फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अगर किसी वजह से आप फिल्म नहीं देख पाए हैं, तो अब ओटीटी पर देखने का आपके पास सुनहरा मौका है. जी हां जल्द ही ये जी5 पर दस्तक देने वाली है.

Swatantrya Veer Savarkar OTT Release Date: रणदीप हुडा और अंकिता लोखंडे स्टारर, फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में धूम मचाई थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिला था.

Swatantrya veer savarkar ott

अगर आप किसी वजह से अब तक इस एक्शन थ्रिलर को नहीं देख पाए हैं, तो अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. जी हां ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने इसकी अनाउंसमेंट की.

Swatantrya veer savarkar ott

यह फिल्म 28 मई, 2024 को वीर सावरकर की 141वीं जयंती पर जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मूवी का एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया.

Also Read- Gullak Season 4 OTT: TVF के ‘गुल्लक’ सीजन 4 का दिल छूने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

Swatantrya veer savarkar ott

जिसके कैप्शन में लिखा, अखंड भारत था उनका सपना, हिंदुत्व थी जिसकी बुनियाद। #स्वातंत्र्यवीरसावरकर की अनकही कहानी देखें – ‘भारत का अब तक का सबसे खतरनाक क्रांतिकारी’, जिसका प्रीमियर उनके 141वें जन्मदिन, 28 मई को केवल #ZEE5 पर होगा.

Swatantrya veer savarkar ott

स्वातंत्र्य वीर सावरकर 1900 के दशक की शुरुआत से लेकर उनकी मृत्यु तक विनायक दामोदर सावरकर (रणदीप हुडा द्वारा अभिनीत) के जीवन पर केंद्रित है.

Also Read- अगर नहीं है घर में टीवी तो इन OTT प्लेटफॉर्म पर देखें अपने पॉपुलर सीरियल, लिस्ट में अनुपमा शामिल

Swatantrya veer savarkar ott

वह ‘अभिनव भारत’ पर अपने मजबूत विचारों से हलचल पैदा करते हैं, जिसके बाद वह कानून सीखने के लिए ग्रेट ब्रिटेन की यात्रा करने चले गए, जहां उन्होंने 1857 के भारत के विद्रोह पर एक किताब भी लिखी.

Swatantrya veer savarkar ott

सावरकर जल्द ही भारतीयों के बीच सबसे शक्तिशाली क्रांतिकारी ताकतों में से एक बन गए. ऐतिहासिक जीवनी नाटक से रणदीप हुड्डा ने निर्देशन की शुरुआत की.

Also Read- हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर कर देंगी OTT की ये 5 वेब सीरीज, कॉन्ज्यूरिंग-एनाबेला भी इसके आगे फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >