द कश्मीर फाइल्स विवाद में IFFI जूरी हेड के सपोर्ट में आई स्वरा भास्कर, बोली- जाहिर तौर पर यह दुनिया…

फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर IFFI के जूरी हेड नदव लापिद की ओर से दिए गए बयान की हर तरफ निंदा हो रही है. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर उनके सपोर्ट में आ गई है.

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) फिल्म पर IFFI के जूरी हेड नदव लापिद की ओर से दिए गए बयान की हर तरफ निंदा हो रही है. फिल्म के स्टारकास्ट ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी इसे शर्मनाक बताया. सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे है. अब स्वरा भास्कर भी इजरायली फिल्ममेकर के सपोर्ट में आ गई है. एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, जाहिर तौर पर यह दुनिया के लिए बहुत स्पष्ट है ..

स्वरा भास्कर के ट्वीट पर फैंस का रिएक्शन

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर का ये ट्वीट चौंकाने वाला नहीं है. पहले भी एक्ट्रेस कई बार फिल्म के खिलाफ बोल चुकी है. उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा बताया था. अब यूजर्स एक्ट्रेस के ट्वीट पर मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”मुझे उन लोगों पर काफी गुस्सा आता है…जो लोग कश्मीरी पंडित के खिलाफ बोलते है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”हां एकदम क्लियर है कि उस समय क्या हुआ था”.


नदव लापिद ने कही थी ये बात

आपको बता दें कि 53वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के जूरी प्रमुख और इजराइली फिल्मकार नदव लापिद ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘दुष्प्रचार’ और वल्गर प्रोपेगेंडा वाली फिल्म बताया था. इफ्फी 2022 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए लापिद ने कहा कि फिल्म समारोह में इस फिल्म का प्रदर्शन किए जाने से वह परेशान और हैरान हैं. लापिद ने कहा था, मैं इस भावना को आपके साथ खुले तौर पर साझा करने में सहज महसूस कर रहा हूं, क्योंकि महोत्सव की भावना वास्तव में आलोचनात्मक चर्चा को स्वीकार कर सकती है, जो कला और जीवन के लिए जरूरी है.

Also Read: IFFI जूरी हेड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया वल्गर और प्रोपेगेंडा करने वाली फिल्म, अनुपम खेर ने दिया जवाब
अनुपम खेर ने किया पलटवार

अनुपम खेर ने कहा कि “…यदि प्रलय सही है, तो कश्मीरी पंडितों का पलायन भी सही है. टूलकिट के तुरंत बाद पूर्व नियोजित लगता है, गिरोह सक्रिय हो गया. भगवान सभी को सद्बुद्धि दें..” उन्होंने आगे कहा, झूट का क़द कितना भी ऊंचा क्यों ना हो… सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >