Sunny Deol ने बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की फिल्में ब्लॉकबस्टर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह भूल जाते हैं कि…

Sunny Deol: गदर 2 के बाद सनी देओल जाट के साथ थियेटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. अब सनी पाजी ने ट्रेलर लॉन्च पर बताया कि साउथ की मूवीज बॉलीवुड के मुकाबले क्यों हिट हो रही है.

Sunny Deol: सनी देओल स्टारर जाट का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा खतरनाक खलनायक रणतुंगा की भूमिका में हैं. वहीं सनी पाजी दमदार एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. क्लिप में वह कहते हैं कि ‘ढाई किलो के हाथ’ का जादू’ नॉर्थ देख चुका है. अब साउथ इंडस्ट्री की बारी है. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी देओल फिल्म के स्टारकास्ट के साथ नजर आए. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि साउथ की मूवीज बॉलीवुड के मुकाबले क्यों हिट हो रही है.

साउथ की मूवीज बॉलीवुड के मुकाबले क्यों हो रही हिट

सनी देओल ने जाट के ट्रेलर लॉन्च पर साउथ फिल्मों के ज्यादा सफल होने पर बात की. उन्होंने कहा, क्या होता है कि हमलोग कहीं-कहीं अपने वैल्यू भूल जाते हैं और विदेशी इंफ्लुएंस में चले जाते हैं और देश की मासूमियत को पीछे छोड़ देते हैं. वहीं साउथ इंडस्ट्री वाले अपने वैल्यू को साथ लेकर चलते हैं और जब वह हिंदी सिनेमा के साथ जुड़ती है, तब उभरकर आती है और फिर यह फिल्म पैन इंडिया लोगों को इम्प्रेस करती है. हर आदमी मूवी से रिलेट करता है. यही एक चीज है बॉलीवुड में फिर से शुरू करनी चाहिए. अपने रूट्स को कभी नहीं छोड़ना चाहिए. जैसे मेरी घातक, दामिनी, अर्जुन थी. वैसी फिल्में फिर से बनानी चाहिए.

कब रिलीज होगी जाट

तेलुगु फिल्म निर्माता गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित, जाट में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा जैसे कलाकार हैं, जो दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तैयार है. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का टीजर पुष्पा 2 के साथ दिखाया गया था. फैंस फिल्म देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. गदर 2 के बाद जाट में अब सनी पाजी एक्शन अवतार में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- Sikandar Villain Sathyaraj Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सत्यराज, सलमान खान संग करेंगे एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >