लॉकडाउन में Sunil Grover घर बैठे क्या-क्या कर रहे? जवाब सुनकर लोट-पोट हो जाएंगे आप

Sunil Grover सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील गमछा बांधे फोन पर बात करते हुए दुखाई दे रहे हैं. फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जितने अच्छे कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और लोगों को हंसाने का अंदाज भी जबरदस्त है. लॉकडाउन के कारण वो अपना समय घर पर ही बिता रहे है. हील ही उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील गमछा बांधे फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

Also Read: Karan Kundra ने किया अपने ब्रेकअप पर खुलासा, बताई क्या है सच्चाई

दरअसल, सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो की शुरुआत में दूसरी तरफ से आवाज आती है, और जी, क्या किया आज. उस शख्स का जवाब देते हुए वो कहते है, “सवेरे उठा फिर एक कप चाय पी, बाथरूम गया फिर एक कप चाय पी, नाश्ते में पोहे खाए फिर एक कप चाय पी. थोड़ी न्यूज देखा फिर एक कप चाय पी. अब चारों कप धोने हैं बस, धोकर फिर एक कप चाय पियूंगा.

इस वीडियो पर फैंस से लेकर बॉलीवुड कलाकार भी खूब कमेंट कर रहे हैं. एक्टर के इस वीडियो पर बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी कमेंट किया है. उनका रिएक्शन देख ऐसा लग रहा है, जैसे वह सुनील ग्रोवर का वीडियो देख अपनी हंसी न रोक पाए हों. इसके अलावा नीना गुप्ता जैसे कई कलाकारों ने भी सुनील ग्रोवर के वीडियो पर कमेंट किया है.

इससे पहले सुनील ग्रोवर ने एक फनी वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने बताया उन्हें अपना मास्क और सैनिटाइजर बदलवाना पड़ेगा. अब ये बात वो बता तो रहे हैं लेकिन आमिर खान के स्टाइल में. वो वीडियो में आमिर खान की मिमिक्री कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सुनील लिखते हैं, ये वीडियो भी 100 प्रतिशत सही नहीं है. अगर आपको भी कोई चीज बदलनी है तो लॉकडाउन के बाद ही बदलें. उनका वीडियो देख लोग हंसने को मजबूर हो रहे हैं.

कुछ दिन पहले सुनील ने अपने सबसे लोकप्रिय करेक्टर गुत्थी को भी मजेदार ट्विस्ट दे दिया था. उन्होंने फोटो के जरिए दिखाया था कि लॉकडाउन के वक्त गुत्थी कुछ ऐसी दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >