सुनील ग्रोवर या कादर खान? मिमिक्री देख पकड़ नहीं पाएंगे आप

Sunil Grover: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के फिनाले प्रोमो में सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर अपनी मिमिक्री के दम पर फैंस का दिल जीत लिया है. इस बार उन्होंने दिवंगत एक्टर कादर खान की मिमिक्री की, जिसे देखकर सब चौंक गए. आपकी आंखों को भी हो जाएगा धोखा.

Sunil Grover: कॉमेडी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी अदाकारी और अलग अंदाज से लोगों को खूब हंसाते हैं. ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं सुनील ग्रोवर, जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वह एक बार फिर चर्चा में हैं. इसकी वजह है कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो, जिसमें सुनील ग्रोवर दिवंगत एक्टर कादर खान की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं. सुनील की मिमिक्री देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में कादर खान मंच पर आ गए हैं.

मिमिक्री से फिर छाए सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का एक मजेदार प्रोमो शेयर किया. इस वीडियो में उनका अंदाज एक बार फिर दर्शकों को हंसाने वाला है. वीडियो की शुरुआत शो के होस्ट कपिल शर्मा की आवाज से होती है. वह बताते हैं कि यह शो का फिनाले एपिसोड है. इसके बाद स्टेज पर एक दिलचस्प एंट्री दिखाई जाती है.

रिक्शे से पहुंचे वरुण और डेविड धवन

प्रोमो में वरुण धवन अपने पिता और मशहूर फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन को रिक्शे में बैठाकर स्टेज पर एंट्री लेते नजर आते हैं. खास बात यह है कि रिक्शा वरुण खुद चलाते हुए दिखाई देते हैं, जिसे देखकर दर्शक खूब हंसते हैं.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2: क्या इस बार मर जाएगा हमजा? लवर ही बनेगी जान की दुश्मन

यह भी पढे़ं: फिर बिगड़ी UK07 Rider अनुराग डोभाल की तबीयत, अब हुई ये गंभीर बीमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >