तलाक की खबरों के बीच पहली बार इस एक्ट्रेस संग दिखे एक्टर विजय, वीडियो ने मचाई हलचल

South Actor Vijay: तलाक की खबरों के बीच विजय का तृषा कृष्णन के साथ वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में दिखना चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. विजय की पत्नी ने उनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगायी हैं. जानिए क्या है पूरा मामला?

South Actor Vijay: तमिल एक्टर और नेता विजय हाल ही में चेन्नई में एक वेडिंग रिसेप्शन में नजर आए. खास बात यह रही कि उनके साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी मौजूद थीं. यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल करने की खबरें सुर्खियों में हैं. वायरल वीडियो में विजय कार से उतरते हुए हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए दिखाई दे रहे हैं, जबकि तृषा कुछ कदम पीछे चलती नजर आती हैं. दोनों ट्रेडिशनल कपड़ों में थे और रिसेप्शन के माहौल के मुताबिक तैयार हुए थे. बता दें यह रिसेप्शन पार्टी फिल्म प्रोड्यूसर कल्पथी सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की थी. जैसे ही विजय और तृषा अंदर पहुंचे, कैमरे और मेहमानों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं.

विजय पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

बताया जा रहा है कि तलाक की खबरें सामने आने के बाद यह विजय की पहली पब्लिक प्रेजेंस है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला फिलहाल जिला अदालत में है. संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था. उनका कहना है कि उन्हें इस रिश्ते की जानकारी 2021 में हुई थी और उन्होंने इस मुद्दे पर विजय से बातचीत भी की थी. याचिका में यह भी दावा किया गया है कि विजय ने उस रिलेशन को खत्म करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन बाद में ऐसा नहीं हुआ. हालांकि इन आरोपों पर विजय की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामला अदालत में है, इसलिए अंतिम फैसला आना बाकी है.

विजय और संगीता के हैं दो बच्चे

बता दें, विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जेसन संजय और दिव्या शाशा. इस बीच सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी छिड़ी हुई है कि जेसन ने अपने पिता को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है.

यह भी पढे़ं: मैक्सटर्न ने अनुराग डोभाल के वीडियो को बताया नौटंकी, बोला- झूठी बातों में मत पड़ो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >