संदीप बासवाना जल्द ही ‘दिल दियां गल्लां’ में आएंगे नजर, जानें क्या होगी सीरियल की कहानी

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर संदीप बासवाना जल्द ही सब चैनल के नये शो दिल दियां गल्लां में लीड रोल निभाने वाले हैं. शो में उनके किरदार का नाम मनदीप होगा. सीरियल 12 दिसंबर 2022 से शाम 7.30 बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसालिर होगा.

टीवी एक्टर संदीप बासवाना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर ने कई सीरियल्स में काम किया है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब एक्टर जल्द ही सोनी सब के नये शो ‘दिल दियां गल्लां’ में एक प्रमुख किरदार निभाने के लिये तैयार है. वह इस शो में लीड किरदार निभाते नजर आयेंगे.

संदीप बासवाना इस सीरियल में आएंगे नजर

संदीप बासवाना के किरदार का नाम ‘मनदीप’ होगा, जोकि अमृता (कावेरी प्रियम) का पिता और दिलप्रीत (पंकज बेरी) का बेटा है. मनदीप इस शो की कहानी पर असर डालने वाले महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है. अपने उद्देश्यों में सफल करने के लिए वह आगे बढ़ते है. उसे ऐसा लगता है कि उसके पिता ने उन्हें छोड़ दिया है. अपने पेरेंट्स की इच्छा‍ओं का विरोध करते हुए उन्होंने घमंड और इगो के कारण अपनी जिन्दगी के फैसले खुद किये हैं, जिससे परिवार में दरार आई है.

Also Read: टाइगर के बेहद नजदीक जाकर वीडियो शूट करने पर रवीना टंडन ने दी सफाई, कहा- वन विभाग की जीप सही जगह…
ये होगी सीरियल की कहानी

संदीप ने अपने नये रोल के बारे में बताते हुए कहा, “मनदीप का किरदार एक मिडल क्लास फैमिली के एक बच्चे जैसा है, जो उनकी महत्वापकांक्षाओं और उद्देश्यों को पूरा करना चाहता है. कहानी को देखते हुए यह भूमिका मेहनत मांगती है और मनदीप का एक कदम परिवार की किस्म्त तय कर देता है. हालांकि, कुछ ही लोग बातचीत के जरिये विवादों को हल करने के महत्व को समझते हैं और कई लोग बात नहीं करते हैं, जिससे रिश्ते खराब होते हैं. मैं इस किरदार को प्रभावी तरीके से निभाने के लिये उत्साहित हूं, क्योंकि यह कुछ तरीकों में मेरे द्वारा निभाये गये पिछले किरदारों से पूरी तरह अलग है. संदीप का किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण है और दर्शकों को कहानी का एक अनूठा व्यू प्वाइंट पेश करता है. सीरीयल दिल दियां गल्लां 12 दिसंबर 2022 से, शाम 7.30 बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >